1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'मुझे को-पायलट पर जरा सा भी शक नहीं था, अगर पहले से पता होता तो', कैप्टन स्मित मच्छर ने याद किया फ्लाईदुबई कांड

'मुझे को-पायलट पर जरा सा भी शक नहीं था, अगर पहले से पता होता तो', कैप्टन स्मित मच्छर ने याद किया फ्लाईदुबई कांड

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 18, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 04:35 pm IST

कैप्टन स्मित मच्छर ने फ्लाईदुबई कांड को भी फिर से याद किया है। कैप्टन स्मित मच्छर ने बताया कि उन्हें अपने को-पायलट पर जरा सा भी शक नहीं था। अगर पहले से पता होता तो वह जरूर कुछ करते।

Captain Smit Machchhar- India TV Hindi
कैप्टन स्मित मच्छर ने फ्लाईदुबई कांड की वारदात को याद किया। Image Source : ANI/@INDEMTEL

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में एक बड़ी दुर्घटना को होने से बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर ने फिर से उस हादसे को याद किया है। कैप्टन स्मित मच्छर ने बताया कि प्लेन में कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले, को-पायलट ने उनके ऊपर कई बार अटैक किया। UAE के सरकारी अखबार 'द नेशनल' को दिए एक इंटरव्यू में कैप्टन स्मित मच्छर ने बताया कि उनका विजन धुंधला हो गया था।

मैं कंट्रोल कॉलम पर लगभग गिर ही गया था

कैप्टन स्मित मच्छर ने कहा कि कॉकपिट में मुंह के बल गिरने से पहले वे दरवाजा खोलने में सफल रहे थे। वारदात के बारे में बताते हुए कैप्टन स्मित मच्छर ने कहा, 'जब मुझको पहली बार चोट लगी तो मुझे लगा कि शायद प्लेन के स्ट्रक्चर में कुछ बड़ा हुआ है और वह मेरे सिर पर आ गिरा है। इस कारण से मैं अपने कंट्रोल कॉलम पर लगभग गिर ही गया था। अगले कुछ सेकंड में, जब चोटें लगातार पड़ती रहीं, तब मुझे लगा कि यह वही व्यक्ति है, जो मेरा को-पायलट था।'

मुझे दिखना लगभग बंद हो गया था

उन्होंने द नेशनल को बताया, 'सबसे पहले मैंने अपनी सीट बेल्ट निकाली। और मैंने जितना हो सके, वार को उतना रोकने का प्रयास किया क्योंकि वो वार सीधे मेरे सिर पर आ रहे थे। जैसे ही कुछ वार हुए, मुझे दिखना लगभग बंद हो गया था। बस चीजों की हल्की रूपरेखा ही दिखाई दे रही थी।'

जब प्लेन हवा में नीचे गिरने लगा तो मैं सबसे ज्यादा डर गया था

उन्होंने आगे कहा, 'तुरंत ही, मेरा हाथ दरवाजा खोलने वाले नॉब की ओर गया। और मैं अपने साथियों को बुलाने लगा। मुझे लगता है कि शायद मैं उसी वक्त बेहोश हो गया। मैं कॉकपिट में ही मुंह के बल गिर गया था। जब प्लेन 17 हजार फीट नीचे गिरा, तो उन्होंने बताया, 'जो मैंने सबसे डरावनी चीज सुनी और महसूस की, वह इंजनों का धीमा पड़ना थी।'

अगर पहले से पता होता तो मैं कुछ जरूर करता

गौरतलब है कि कैप्टन स्मित मच्छर अभी अबू धाबी के जायद मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हैं और रिकवर कर रहे हैं। कैप्टन स्मित मच्छर ने कहा कि को-पायलट पर उन्हें बिल्कुल भी शक नहीं था। अगर जमीन पर या कहीं और पहले से कोई ऐसा इशारा मिला होता, तो मैं जरूर कुछ करता। इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित को न्योता भेजा है और कहा कि आपको हम हमारा सबसे बड़ा नागरिक वीरता सम्मान देंगे।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- युवाओं में कैप्टन स्मित मच्छार की फोटो वाले टैटू का क्रेज, नवरात्र पर इन थीम पर टैटू बनवा रहे लोग; Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।