1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट रहे बलूच विद्रोही, अब तक मारे गए करीब 400 पाक फौजी

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट रहे बलूच विद्रोही, अब तक मारे गए करीब 400 पाक फौजी

 Published : Feb 10, 2026 10:52 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:52 am IST

बलूच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तानी सेना गहरे जख्म दे रही है। बलूच विद्रोहियों के सामने पाकिस्तानी फौज पस्त नजर आ रही है। BLA के साथ जंग में अब तक करीब 400 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे जा चुके हैं।

बलूच लिबरेशन आर्मी- India TV Hindi
बलूच लिबरेशन आर्मी Image Source : INDIA TV

Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों के सामने बलूच लड़ाके बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। पाकिस्तान का आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जिस बलूचिस्तान को पाकिस्तान के माथे का झूमर बताता था वही बलूचिस्तान अब मुनीर के हाथ से फिसलता नजर आ रहा है। बलूचिस्तान में आजादी की जंग तेज हो गई है। बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट रहे हैं। 31 जनवरी से शुरू हुए BLA के ऑपरेशन हेरोफ 2.0 में अब तक करीब 400 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे जा चुके हैं। 

पाक फौज पर हावी पड़ रहे बलूच विद्रोही

क्वेटा से लेकर नोशकी तक बलूचिस्तान के दर्जनभर से ज्यादा जिलों में इस समय बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाके पाकिस्तानी फौज पर हावी पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि BLA विद्रोहियों का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तानी फौज अब टैंक के साथ सड़क पर उतर आई है। टैंकों का साथ भी पाकिस्तानी फौजी BLA का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना कर रही अत्याचार

बलूचिस्तान के मस्तुंग से जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक BLA फाइटर्स पुलिस स्टेशन समेत सरकारी इमारतों पर कब्जा करते जा रहे हैं। कायर पाकिस्तानी सेना जब BLA फाइटर्स का मुकाबला नहीं कर पा रही है तो वो अपनी बहादुरी आम लोगों पर दिखा रही है। खबर है कि नुश्की में पाकिस्तानी फौज ने एक बलूच नागरिक के घर को धमाके से उड़ा दिया है। कई लोगों के घरों में आग भी लगाई गई है।

शरीफ-मुनीर को मौलाना मार रहे ताना

पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान  से तो कंट्रोल खोती ही जा रही है। खैबर पख्तूनख्वाह का हाल भी कुछ ऐसा ही। आतंकी इस्लामबाद तक आकर सरकार को धमाका कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के मौलाना फजलुर रहमान पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर ताने मार रहे हैं। मौलाना का कहना है कि जिस अफगानिस्तान के लिए दावा किया जाता है कि वहां से अनार तक पाकिस्तान में नहीं घुसने दिया जा रहा है फिर वहां से दहशतगर्द कैसे मुल्क में घुसने में कामयाब हो रहे हैं।

बलूचिस्तान एक नजर में

  • पाकिस्तान के कुल इलाके का 44 % ज्योग्राफिकल एरिया 
  • बलूचिस्तान की कुल आबादी पाकिस्तान की सिर्फ 5 फीसदी
  • ईरान-अफगनिस्तान से लैंड बॉर्डर और अरब सागर कोस्टल सी
  • नेचुरल रिसोर्स के मामले में पाकिस्तान का सबसे अमीर प्रांत 
  • पाकिस्तान की कमाई का बड़ा हिस्सा इसी प्रांत से आता है 
  • पाकिस्तान के बजट में हिस्सेदारी सिर्फ 10 प्रतिशत 
  • पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में ही चीन को दिया ग्वादर बंदरगाह  
  • बलूचिस्तान में ही गुजरता  है चीन का CPEC प्रोजेक्ट 

यह भी पढ़ें:

मोहसिन नकवी का बड़बोलापन तो देखिए, भारत-पाकिस्तान के बीच मैच से पहले आसिम मुनीर के नाम की लगाई रट

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश