1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IMDb की टॉप 10 लिस्ट में 'धुरंधर' स्टार्स का दबदबा, रणवीर ने दी सनी देओल को मात, पहले नंबर पर 'येलीना'

IMDb की टॉप 10 लिस्ट में 'धुरंधर' स्टार्स का दबदबा, रणवीर ने दी सनी देओल को मात, पहले नंबर पर 'येलीना'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 10, 2026 10:43 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:01 am IST

'धुरंधर' की रिलीज के बाद से ही रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच IMDb ने पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें रणवीर सिंह ने भी जगह बनाई है। तो चलिए जानते हैं कि धुरंधर के किस-किस स्टार ने इस लिस्ट में जगह बनाई है।

Dhurandhar- India TV Hindi
IMDb की टॉप 10 लिस्ट में 'धुरंधर' स्टार्स का दबदबा Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS

आदित्य धर की 'धुरंधर' जब से रिलीज हुई है, लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा और जबरदस्त कमाई से सबको हैरान कर दिया। ओटीटी रिलीज के बाद धुरंधर कई देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड करती रही और अब आईएमडीबी पर भी इस फिल्म और इसके कलाकारों का जलवा देखने को मिल रहा है। हाल ही में आईएमडीबी ने 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज' की लिस्ट जारी की है, जिसमें 'धुरंधर' के कलाकारों का दबदबा देखने को मिला। खास बात तो ये है कि धुरंधर की कास्ट ने इस लिस्ट में टॉप पॉजिशन हासिल की है। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में धुरंधर के किन स्टार्स ने अपनी जगह बनाई है।

नंबर 1 पर इनका नाम

आईएमडीबी द्वारा जारी 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज' की लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सारा अर्जुन का है। इस लिस्ट में टॉप पर 'धुरंधर' की 'येलीना' यानी सारा अर्जुन ने जगह बनाई है। जी हां, सारा अर्जुन को आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर जगह मिली है, जबकि ये सारा की पहली बॉलीवुड फिल्म है और पहली ही फिल्म से अभिनेत्री को वो लोकप्रियता मिल गई है, जो कई कलाकारों को सालों-साल काम करने पर भी नहीं मिलती। वहीं दूसरे नंबर पर जगह बनाई है धुरंधर के हमजा यानी रणवीर सिंह ने। इसी के साथ रणवीर सिंह ने सनी देओल को पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर के डायरेक्टर का भी दबदबा

आईएमडीबी द्वारा जारी इस हालिया लिस्ट में सिर्फ फिल्म के कलाकारों ने ही नहीं, डायरेक्टर आदित्य धर ने भी अपनी जगह बनाई है। आदित्य धर इस लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं, जबकि फिल्म के विलेन रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को 7वीं रैंक हासिल हुई है। लिस्ट में सिर्फ धुरंधर के ही कलाकारों ने नहीं, बल्कि 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के कलाकारों ने भी जगह बनाई है। सनी देओल इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं और मर्दानी तीन की लेडी विलेन अम्मा यानी मल्लिका प्रसाद को 9वीं रैंक मिली है। जोया अफरोज चौथे और समारा तिजोरी ने पांचवे नंबर पर जगह बनाई है।

कैसे तैयार की गई लिस्ट?

ये लिस्ट दुनिया भर के 200 मिलियन से ज्यादा विजिटर्स के डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। जिन सितारों को आईएमडीबी ऐप और वेबसाइट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है, उन्हें रैंकिंग में सबसे ऊपर रखा जाता है। लिस्ट के जारी होने पर जहां कुछ यूजर्स ने इस लिस्ट को लेकर खुशी जाहिर की तो वहीं कुछ को रैंकिंग ने कुछ खास इंप्रेस नहीं किया, खासतौर पर सनी देओल के फैंस, जिनका कहना है कि सुपरस्टार को इस लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए था। हालांकि, इस हफ्ते की रैंकिंग से एक बात तो साफ है कि धुरंधर से सिर्फ भारतीय दर्शक ही नहीं, विदेशी दर्शक भी बेहद प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: 2007 की 26 स्टार्स वाली सुपरफ्लॉप फिल्म, सितारों की भीड़ में कहानी हो गई गुम, मेकर्स को लगा था करोड़ों का चूना

The 50: 'गोल्ड डिगर है दिव्या', भव्या सिंह पर भारी पड़ा एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर कमेंट, टीम ने लगाई फटकार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन