1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले ही काट दिया गदर, एडवांस बुकिंग में किया तगड़ा कलेक्शन, बनी नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले ही काट दिया गदर, एडवांस बुकिंग में किया तगड़ा कलेक्शन, बनी नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 23, 2026 09:30 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 09:30 pm IST

नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' ने एडवांस बुकिंग में 43 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो 'HIT 3' की ओपनिंग से भी ज्यादा है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने जा रही है।

nani- India TV Hindi
द पैराडाइज Image Source : INSTAGRAM/@NAMEISNANI

तेलुगु एक्टर नानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर सुर्खियों में हैं। 2 बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज को अब कुछ घंटे ही बचे हैं। नानी की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म कल, यानी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इससे पहले ही काफी चर्चा में है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी 'द पैराडाइज' कमाल दिखाती नजर आ रही है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 43 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो नानी की पिछली फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड से ज्यादा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC से 'द पैराडाइज' को 'A' सर्टिफिकेट भी मिला है। यानी ये फिल्म सिर्फ वयस्क ही देख सकेंगे।

'द पैराडाइज' का एडवांस बुकिंग में कमाल

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 23 सितंबर तक 'द पैराडाइज़' ने दुनिया भर में पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 43.77 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर फिल्म ने 36.60 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे इसकी कुल कमाई 43.77 करोड़ रुपये हो गई है। हैदराबाद में फिल्म को सबसे ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां इसने 14.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलंगाना में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 19.61 करोड़, आंध्र प्रदेश में 11.35 करोड़, कर्नाटक में 3.84 करोड़, तमिलनाडु में 1.51 करोड़, महाराष्ट्र में 44.84 लाख और दिल्ली में 18.50 लाख का कलेक्शन किया है।

तेलंगाना में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला

'द पैराडाइज' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में तेलंगाना में सबसे अच्छा प्रदर्श किया है, जहां फिल्म ने 19.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कुल कमाई का 39% है। जानकारी के लिए बता दें कि Sacnilk के अनुसार, नानी की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'HIT: The 3rd Case' ने अपने पहले दिन दुनिया भर में 37.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, भारत में पहले दिन का इसका नेट कलेक्शन 21 करोड़ रुपये था।

द पैराडाइज: कास्ट और क्रू की जानकारी

द पैराडाइज में नानी के अलावा राघव जुयाल, मोहन बाबू, कायडू लोहार और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 'द पैराडाइज़' को SLV सिनेमाज़ के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने 2023 की एक्शन फिल्म 'दसारा' में साथ काम किया था। 'द पैराडाइज' की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित है। फिल्म जडल की कहानी दिखाती है, जो भेदभाव, सर्वाइवल और अपनी पहचान से जूझते हुए एक अनपेक्षित लीडर बन जाता है। खास बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले ट्रेलर रिलीज़ न करने का फैसला किया। फिल्म में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ेंः आ गया 'उड़ता तीर' का ट्रेलर, आयुष्मान खुराना बने पाकिस्तानी जासूस 'बिलाल', जो गलती से बन बैठा भारत प्रेमी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन