1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इम्तियाज भट की 'DGP Kashmir' से जुड़े हर्षदीप सिंह राव, सामने लाएंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस की शौर्यगाथा

इम्तियाज भट की 'DGP Kashmir' से जुड़े हर्षदीप सिंह राव, सामने लाएंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस की शौर्यगाथा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 23, 2026 08:28 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 08:29 pm IST

आशुतोष राणा, अश्मित पटेल और डेजी शाह स्टारर 'डीजीपी कश्मीर' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में जम्मू-कश्मीर पुलिस की के बलिदान और शौर्य की गाथा देखने को मिलेगी। और अब इस मोस्ट अवेटेड फिल्म से हर्षदीप सिंह राव भी जुड़ गए हैं।

movies- India TV Hindi
'डीजीपी कश्मीर' फिल्म से जुड़े हरशदीप सिंह राव। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा देखने को मिल रहा है। 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया है। अब भी ये फिल्म सिनेमाघरों में बवाल काट रही है। इस फिल्म की सफलता से ऐसी फिल्मों को लेकर दर्शकों की उम्मीद जाग चुकी है, जिसमें भले ही कोई बड़ा स्टार और बड़ा बजट न हो, लेकिन कंटेंट के मामले में ये किसी से कम नहीं होती। ऐसी ही एक फिल्म है 'डीजीपी कश्मीर', जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदान की कहानी और शौर्य की गाथा देखने को मिलेगी। इम्तियाज भट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर अब एक और अपडेट सामने आया है। आशुतोष राणा, अश्मित पटेल और डेजी शाह स्टारर इस फिल्म से अब हर्षदीप सिंह राव भी जुड़ गए हैं।

'डीजीपी कश्मीर' को मिला हर्षदीप सिंह राव का साथ

हर्षदीप सिंह बतौर सेकेंड प्रोड्यूसर 'डीजीपी कश्मीर' से जुड़ गए हैं। इम्तियाज भट के निर्देशन में बन रही इस चर्चित फिल्म का निर्माण टीथ्रीएस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिडेट के बैनर तले विजय कुमार कर रहे हैं। ये एक अपकमिंग बायोपिक है, जो वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में जम्मू-कश्मीर के एक साहसी और वीर पुलिस अधिकारी की कहानी देखने को मिलेगी, जिन्होंने घाटी में आतंकवाद का मुकाबला किया और देश की अखंडता बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी 'डीजीपी कश्मीर'

'डीजीपी कश्मीर' 1990 के दशक के कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ये वो दौर था जब घाटी में आतंकवाद ने अपने पैर कस कर जमा लिए थे और हर तरफ खौफ और दहशत का माहौल था। फिल्म की कहानी एक ऐसे डीजीपी की है जो आतंकवाद, प्रोपेगेंडा और विश्वासघात के बीच अपना कर्तव्य निभाने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म की कहानी में आतंकवादियों, पत्रकारों, हैकर्स और आम नागरिकों के अलग-अलग नजरिए को भी जोड़ा गया है, जो आतंकवाद के संघर्ष से जूझ रही कश्मीर घाटी में अपने-अपने तरीके से अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हैं।

फिल्म की कास्ट और अन्य डिटेल

इम्तियाज भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आशुतोष राणा, डेजी शाह, पुनीत इस्सर, गवी चहल, परिधि शर्मा, सारा खान, शारिब हाशमी और अश्मित पटेल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में अश्मित पटेल इंस्पेक्टर बिलाल भट्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1990 के दशक के कश्मीर के सामाजिक और सुरक्षा संबंधी माहौल को एक ड्रामेटिक कहानी के साथ पेश करेगी।

ये भी पढ़ेंः आ गया 'उड़ता तीर' का ट्रेलर, आयुष्मान खुराना बने पाकिस्तानी जासूस 'बिलाल', जो गलती से बन बैठा भारत प्रेमी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन