1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएं मूंग दाल डोसा, इतना क्रिस्पी और टेस्टी कि खाते ही जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सुबह नाश्ते में खाएं मूंग दाल डोसा, इतना क्रिस्पी और टेस्टी कि खाते ही जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 10, 2026 07:29 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 10:23 am IST

Moong Dal Dosa Recipe: नाश्ते में मूंगदाल का डोसा बनाकर खाएं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये डोसा खाने में जितना टेस्टी लगता है बनाना उतना ही आसान है। नोट कर लें रेसिपी।

मूंगदाल डोसा रेसिपी- India TV Hindi
मूंगदाल डोसा रेसिपी Image Source : INDIA TV

सुबह नाश्ते में हेल्दी खाने के साथ दिन की शुरुआत करना बेहतर होता है। नाश्ते में डोसा लोगों को काफी पसंद होता है। ऐसे में आप मूंगदाल का डोसा बनाकर खा सकते हैं। मूंगदाल का डोसा एकदम क्रिस्पी बनता है और खाने में काफी ज्यादा टेस्टी भी लगता है। मूंगदाल डोसा फाइबर से भरपूर नाश्ता है और इसे किसी भी वक्त खा सकते हैं। वजन घटाने वालों के लिए तो ये एकदम परफेक्ट रेसिपी है। आपको भी एक बार इस तरह से इंस्टेंट मूंगदाल डोसा जरूर ट्राई करना चाहिए।

मूंगदाल डोसा रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले 1 कप साबुत हरी मूंगदाल लें और उसमें 4 चम्मच चावल डालकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह दाल को धोकर मिक्सी में डालें और उसमें 1 बड़ी हरी मिर्च, अदरक, नमक और हरा धनिया डाल दें। अब थोड़ा पानी डालकर एक बारीक पेस्ट तैयार कर लें।

दूसरा स्टेप- अब पैन में 1 चम्मच ऑयल लें और उसमें जीरा, राई, उड़द दाल, करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च, 1 लंबा और बारीक कटा प्याज डालकर थोड़ा भून लें। अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला डाल दें।  इसमें उबले हुए आलू को ऐसे ही फोड़कर डाल दें और 5 मिनट के लिए आलू को मसाले के साथ मिलाते हुए पका लें। इसके ऊपर नींबू का रस और थोड़ा बारी कटा हरा धनिया डाल दें। 

तीसरा स्टेप- अब नॉन स्टिक तवा लें और उस पर थोड़ा ऑयल लगा दें। ऑयल को साफ करके पानी के छींटे मारें और उसे भी पोंछ दें। अब मूंगदाल का बैटर डालकर डोसा की तरह फैलाएं। अब डोसा नीचे से अच्छी तरह पक जाए तो तैयार किया आलू का मसाला भर दें। 

तैयार हैं एकदम क्रिस्पी और स्वादिष्ट मूंगदाल के डोसा। आप इसे मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं। ये डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल