1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड, 7 मार्च तक सभी शेयरधारकों के अकाउंट में पहुंच जाएगा पैसा

1 शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड, 7 मार्च तक सभी शेयरधारकों के अकाउंट में पहुंच जाएगा पैसा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 10, 2026 11:11 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:15 am IST

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, पात्र निवेशकों को 7 मार्च या इससे पहले ही डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। शेयरहोल्डरों को डिविडेंड के पैसों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है।

hero motocorp, hero motocorp share price, hero motocorp dividend, hero motocorp dividend record date- India TV Hindi
7 मार्च तक खाते में आ जाएंगे डिविडेंड के पैसे Image Source : AFP/INDIA TV

Dividend Stocks: देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले हफ्ते गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। हीरो ने वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही शेयरहोल्डरों के लिए मोटे डिविडेंड की भी घोषणा की थी। ऑटो कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 5 फरवरी को आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने शेयरहोल्डरों को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 110 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। इसके साथ ही, कंपनी ने इस 110 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की भी जानकारी शेयर की थी।

डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आज आखिरी दिन

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर मार्केट एक्सचेंजों और अपने शेयरहोल्डरों को दी गई सूचना में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिए जाने वाले इस 110 रुपये के डिविडेंड के लिए बुधवार, 11 फरवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी के शेयर 11 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे और 11 फरवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर किसी निवेशक को डिवडेंड का फायदा उठाना है तो उसके पास सिर्फ मंगलवार, 10 फरवरी तक शेयर खरीदने का मौका है।

7 मार्च तक खाते में आ जाएंगे डिविडेंड के पैसे

हीरो मोटोकॉर्प की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, पात्र निवेशकों को 7 मार्च या इससे पहले ही डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। बताते चलें कि शेयरहोल्डरों को डिविडेंड के पैसों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक हीरो मोटोकॉर्प के शेयर एनएसई पर 14.00 रुपये (0.24%) की बढ़त के साथ 5770.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 6388.50 रुपये और 52 वीक लो 3344.00 रुपये है। पेज इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप 1,15,437.09 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा