1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs USA: जब यूएसए के सामने ध्वस्त हो गया पाकिस्तान, सुपर ओवर में भी मुंह की खाई

PAK vs USA: जब यूएसए के सामने ध्वस्त हो गया पाकिस्तान, सुपर ओवर में भी मुंह की खाई

 Published : Feb 10, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 05:44 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए से हार चुकी है। अब आज फिर दोनों के बीच मुका​बला होना है। क्या यूएसए की टीम जीत का सिलसिला जारी रखेगी या फिर पाकिस्तान फिर मुंह की खाएगा।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना एक मुश्किल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में मैच खेला जाना है। भले ही यूएसए की टीम को बहुत ज्यादा मजबूत ना माना जाता हो, लेकिन ये पक्का है कि पाकिस्तान की धुकधुकी बढ़ी होगी। इससे पहले जब ये दोनों टीमें साल 2024 के विश्व कप में टकराई थीं, जब पाकिस्तान को मैच के बाद सुपरओवर में भी मुंह की खानी पड़ी थी। 

एक बार आमने सामने आ चुकी हैं पाकिस्तान और यूएसए की टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला 6 जून को खेला गया था। मैच से पहले तक पाकिस्तान को फेवरिट माना जा रहा था, लेकिन जब मैच समाप्त होने की ओर आया तो तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी थी। मैच के आगाज से शुरू करते हैं। बाबर ​आजम की कप्तानी में उतरी पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 159 रन ही बनाए थे। टीम के बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जो 43 बॉल पर बनाए गए थे। इसके बाद 40 रन शादाब खान के बल्ले से आए, जो उन्होंने 25 बॉल पर बनाए थे। स्कोर बहुत छोटा था, लेकिन इसके बाद भी माना जा रहा था कि पाकिस्तानी टीम यूएसए को इतने रन नहीं बनाने देगी। 

यूएसए ने टाई पर खत्म किया 20 ओवर का मुकाबला

यूएसए की बल्लेबाजी शुरू हुई तो यूएसए ने थोड़ी ही देर बाद ये ​बता दिया कि वे इस मैच को जीतने के लिए खेल रहे हैं। कप्तान मोनांक पटेल ने ओपनिंग करते हुए केवल 38 बॉल पर 50 रन ठोक दिए। इसके बाद आए बल्लेबाजों ने भी अपनी टीम के लिए तेज से रन बनाए। यूएसए ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर ही 20 ओवर में 159 रन बना दिए और मैच टाई हो गया। इसके बाद भी पाकिस्तान के पास मौ​का था कि वे इस मैच को जीत सकते थे, क्योंकि सुपर ओवर होना था। 

सुपर ओवर में पाकिस्तान को मिली करारी हार

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की टीम ने छह बॉल पर 18 रन बना दिए। यानी पाकिस्तान को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी। लेकिन पाकिस्तान के धाकड़ कहे जाने वाले बल्लेबाज छह बॉल पर केवल 14 ही रन बना सके और मैच हार गए। ये उस साल का और टी20 विश्व कप का अब तक सबसे बड़ा उलटफेर माना जा सकता है। अब एक बार फिर इन दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। देखना होगा कि क्या पाकिस्तानी टीम उस हार का बदला इस बार ले पाती है या फिर अमेरिका की टीम फिर से पाकिस्तान पर भारी पड़ती है। 

यह भी पढ़ें 

पहली बार नहीं मारी पाकिस्तान ने पलटी, लंबी है कारनामों की फेहरिस्त

IND vs PAK मैच पर संकट टलते ही BCCI का आया पहला रिएक्शन, ICC को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल