1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर हो गया पहले मैच से बाहर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर हो गया पहले मैच से बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 10, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 04:14 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

Australia Cricket team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : PTI

Tim David Ruled Out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम अपने अभियान का आगाज 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ करेगी। अपने अभियान की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भी कंफर्म किया कि टिम डेविड आयरलैंड के मैच में नहीं खेलेंगे। वह हैमस्ट्रिंग की चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम मैनेजमेंट डेविड को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। वह उन्हें फिट होने के लिए पूरा टाइम देना चाहते हैं। डेविड पिछले साल बॉक्सिंग डे के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। उन्हें बिग बैश में होबार्ट हरिकेंस के लिए बैटिंग करते समय चोट लगी थी। डेविड पिछले हफ्ते श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड के साथ जुड़े। उसके बाद से उन्होंने जमकर ट्रेनिंग की है, लेकिन मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं।

टिम डेविड की जगह मैट रेनशॉ को मिल सकता है मौका

मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल मार्श से टिम डेविड के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से अगले कुछ मैचों में उन्हें फिर से खेलते हुए देखेंगे। मार्श ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान नहीं किया। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर डेविड इस मैच से बाहर से होते हैं तो उनकी जगह मैट रेनशॉ को शामिल किया जा सकता है। रेनशॉ अभी तक सिर्फ 3 T20I मैच खेल पाए हैं।

नाथन एलिस हुए पूरी तरह से फिट

इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक गुड न्यूज भी मिली है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट से उबर चुके हैं और इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। एलिस 2011 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे। हेजलवुड (अकिलीज) और कमिंस (पीठ) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जबकि स्टार्क टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। इस वर्ल्ड कप में नाथन एलिस का साथ तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस देंगे।

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK मैच पर संकट टलते ही BCCI का आया पहला रिएक्शन, ICC को लेकर कही ये बड़ी बात

पहली बार नहीं मारी पाकिस्तान ने पलटी, लंबी है कारनामों की फेहरिस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल