1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 7 साल के मासूम की हुई मौत

चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 7 साल के मासूम की हुई मौत

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Oct 31, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Oct 31, 2026 08:24 pm IST

कुशीनगर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया। यहां पर चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसमें 7 साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम तुरंत गांव पहुंची और परिवार के सभी लोगों की जांच की।

Kushinagar- India TV Hindi
कुशीनगर Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को चौंका दिया, जिसमें यहां पर रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के भरपट्टी टोले में चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसमें एक 7 साल के मासूम बच्चे अखिलेश की मौत हो गई। कुशीनगर में इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया और चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंच गई जिसमें उन्होंने प्रभावित बच्चों और परिजनों की जांच की।

बच्चे रात में चिकन खाने के बाद सो गए थे

कुशीनगर में इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार परिवार के बच्चे रात में चिकन खाने के बाद सो गए थे। सुबह उठने पर अचानक सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने आनन-फानन में तीनों बच्चों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज शुरू किया। इस दौरान आकाश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही 7 साल के अखिलेश ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि चिकन 8 लोगों ने खाया थे जिसमें तीनों बच्चे भी शामिल थे जो बीमार पड़े।

घटना की जानकारी मिलते हुए सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग

एक ही परिवार के तीन बच्चों की चिकन खाने के बाद अचानक तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी तुरंत सक्रिय हो गया जिसमें कोटवा सीएचसी प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मनोज राय के साथ चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंची और प्रभावित बच्चों की जांच-पड़ताल की। बच्चों की तबीयत बिगड़ने और एक मासूम की मौत के बाद गांव में भी चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। कोटवा सीएचसी प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने इस घटना को लेकर बताया कि हमारी स्वास्थ्य की टीमें लगातार उनको मॉनिटरिंग कर रही हैं जिसमें जांच के लिए हम लोगों ने सैंपल ले लिया है। वहीं फूड प्वाइजनिंग के लिए हमको बच्चे का स्टूल और फूड की जरूरत होती है, जो कि उस समय हम लोगों को मिल नहीं पाया और हमने सैंपल लेकर उसे सेंटिनल लैब के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट - उदय सिंह)

ये भी पढ़ें

स्क्रिप्ट राइटर पति और भोजपुरी एक्ट्रेस प्रेमिका ने मिलकर की थी पत्नी की हत्या, DNA टेस्ट ने खोला खूनी राज

दीपावली से पहले मिठाई के नाम पर जहर! 12 क्विंटल से अधिक खोया-मिठाई कराई गई नष्ट, गंदगी में चल रही थी फैक्ट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।