1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रील बनाने का शौक ले रहा जान, ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, पुलिस ने पहले भी उसके परिवार को समझाया था

रील बनाने का शौक ले रहा जान, ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, पुलिस ने पहले भी उसके परिवार को समझाया था

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 10, 2026 11:17 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 11:17 pm IST

ओडिशा में रील बनाने का शौक लोगों की जान ले रहा है, इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला एक नाबालिग से जुड़ा हुआ है, जिसकी मौत हो गई है।

Train- India TV Hindi
ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत Image Source : REPORTER INPUT

बौद्ध: ओडिशा के बौद्ध जिले के खोरधा-बोलांगीर रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक के पास सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे एक नाबालिग लड़के की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लड़का पहले भी कई रील बनकर वायरल हुआ था। 

पुलिस ने उसके परिवार को इस खतरनाक गतिविधि को लेकर चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद वह कथित तौर पर ऐसे जोखिम भरे स्टंट करता रहा। मृतक बौध जिले के बौंसुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालुपाली गांव का रहने वाला था।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि  नाबालिग रेलवे ट्रैक के पास सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बौंसुनी पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को बरामद किया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

इस घटना से जुड़ी एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग पहले भी सोशल मीडिया पर कई रीलें बना चुका है और वह चर्चा में रहता था। उसने कई ऐसी रील बनाई थी जो खतरनाक थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होता था। उसकी इस खतरनाक गतिविधि की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची थी।

पुलिस ने उसके परिवार को बुलाकर इस तरह के जोखिम भरे कामों को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आरोप है कि नाबालिग ने ऐसी गतिविधियां जारी रखीं। हालांकि, शुक्रवार को हुए हादसे के समय वह किस तरह रील बना रहा था और दुर्घटना ठीक किस वजह से हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे की जानकारी मिलने पर बौंसुनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

यह घटना सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने के जोखिम को एक बार फिर सामने लाती है। वीडियो को वायरल करने या ज्यादा लोगों का ध्यान खींचने के लिए रेलवे ट्रैक के पास जाना, चलती ट्रेन के नजदीक वीडियो बनाना या ट्रेन के नीचे लेटना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे ट्रैक कोई सुरक्षित जगह नहीं है। ट्रेन की रफ्तार और उसके आने का अंदाजा लगाना हमेशा आसान नहीं होता। ऐसे में कुछ सेकंड का जोखिम भी जिंदगी छीन सकता है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि रील के चक्कर में मुखिया फंस गए थे। इस दौरान उनके हाथ में पिस्टल दिखी थी और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।  (रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

रीलबाजी के चक्कर में सांप के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, कोबरा ने युवक को कई जगहों पर डसा, हुई दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।