ODISHA
-
ओडिशा के भुवनेश्वर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर सामने आया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
क्राइम | Oct 14, 2026 12:08 am IST -
अस्पताल में हुआ दो सिर वाले बच्चे का जन्म, चमत्कार या मेडिकल डिसॉर्डर? डॉक्टरों की निगरानी में नवजात
चमत्कार या मेडिकल डिसॉर्डर? ओडिशा के कंधमाल जिले में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में दो सिर वाले बच्चे का जन्म हुआ है। नवजात बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
राष्ट्रीय | Oct 13, 2026 08:52 pm IST -
Advertisement
-
ओडिशा में भूस्खलन से रेल यातायात पर बुरा असर, 13 से 22 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ के शेड्यूल में बदलाव
भूस्खलन की वजह से जगदलपुर और किरंदुल तक जाने वाली ट्रेनें कोरापुट तक ही चलाई जाएंगी और कोरापुट से ही अपनी यात्रा शुरू करेंगी।
बिज़नेस | Oct 13, 2026 10:07 pm IST -
सिर पर भूत सवार! कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक कार सवार शख्स के सिर पर भूत सवार दिखाई दिया। आरोपी शख्स ने कार से लोगों को कुचलने की कोशिश। ये पूरी खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
राष्ट्रीय | Oct 12, 2026 09:47 pm IST -
Advertisement
-
रील बनाने का शौक ले रहा जान, ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, पुलिस ने पहले भी उसके परिवार को समझाया था
ओडिशा में रील बनाने का शौक लोगों की जान ले रहा है, इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला एक नाबालिग से जुड़ा हुआ है, जिसकी मौत हो गई है।
राष्ट्रीय | Oct 10, 2026 11:17 pm IST -
रीलबाजी के चक्कर में सांप के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, कोबरा ने युवक को कई जगहों पर डसा, हुई दर्दनाक मौत
ओडिशा के पुरी में रीलबाजी के चक्कर में सांप के साथ खिलवाड़ करना एक युवक के लिए जीवन की आखिरी गलती साबित हो गया। सांप के काटने से युवक की मौत हो गई।
राष्ट्रीय | Oct 10, 2026 10:05 pm IST -
Advertisement
-
इंसानियत शर्मसार! अस्पताल से नहीं मिला शव वाहन, गिरवी रखना पड़ा राशन कार्ड; परिवार ने खुद की व्यवस्था
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक बच्चे की मौत के बाद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। यहां अस्पताल की तरफ से शव वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। इसके बाद परिजनों को राशन कार्ड गिरवी रखकर पैसे मिले और फिर उससे खुद शव वाहन की व्यवस्था की।
राष्ट्रीय | Oct 10, 2026 06:00 pm IST -
मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 40 फीट दूर जा गिरी एंबुलेंस की छत
मयूरभंज में मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तेज धमाके के साथ एंबुलेंस में आग लग गई। आग लगने से मरीज की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।
राष्ट्रीय | Oct 09, 2026 01:16 pm IST -
Advertisement
-
पत्नी ने बेटे और बेटी के साथ मिलकर कर दी नींद में सो रहे पति की हत्या, क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम? हुआ खुलासा
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पत्नी ने बेटे और बेटी के साथ मिलकर नींद में सो रहे पति की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, महिला पति द्वारा रोज के मारपीट से परेशान थी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
क्राइम | Oct 08, 2026 09:15 pm IST -
जिला शिक्षा कार्यालय का प्रोग्रामर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, तलाशी हुई तो मिले नोटों के बंडल, देखें Video
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए जिला शिक्षा कार्यालय के प्रोग्रामर को गिरफ्तार किया गया है। जब अधिकारियों ने प्रोग्रामर के ठिकानों की तलाशी ली तो वहां से लाखों रुपये बरामद किए गए हैं।
राष्ट्रीय | Oct 08, 2026 08:51 pm IST -
Advertisement
-
ओडिशा में भालू ने साइकिल सवार पर किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल; सामने आया CCTV वीडियो
बालासोर ज़िले के नीलागिरी शहर में एक भालू को सड़क पर घूमते हुए देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। भालू ने अचानक साइकिल से जा रहे एक बुज़ुर्ग पर हमला कर दिया।
राष्ट्रीय | Oct 08, 2026 02:51 pm IST -
मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी पर चढ़ गया युवक, रेस्क्यू पूरा होने से पहले ही नीचे कूद गया
ओडिशा के कटक जिले में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। इससे पहले कि रेस्क्यू पूरा होता, युवक नीचे कूद गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
राष्ट्रीय | Oct 06, 2026 04:03 pm IST -
Advertisement
-
तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जा गिरे स्कूटी सवार, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने
ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक बोलेरो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना में एक महिला की मौत हो गई है।
राष्ट्रीय | Oct 06, 2026 11:58 am IST -
टैटू ने परिवार से मिलाया, 35 साल बाद परिजनों से मिली महिला; लेकिन पति से नहीं मिल सकी
ओडिशा की एक महिला 35 साल बाद अपने परिजनों से मिलीं। जानकारी के मुताबिक टैटू की वजह से महिला की पहचान की गई और महिला को उसके परिजनों से मिलाया गया।
वायरल न्यूज | Oct 05, 2026 06:13 pm IST -
Advertisement
-
मगरमच्छ ने जबड़े में दबोचा… जान की परवाह किए बिना नदी में कूद पड़े 2 भाई, फिर जो हुआ वो फिल्मों जैसी कहानी है
ओडिशा के बौद्ध जिले में महानदी में एक व्यक्ति को बचाने के लिए उसके दो भाई जान की परवाह किए बिना नदी में कूद पड़े। दोनों भाइयों के साहस के आगे मगरमच्छ को हार माननी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे तक चले संघर्ष के बाद वे दोनों मगरमच्छ के चंगुल से अपने भाई को जीवित निकालने में सफल रहे।
राष्ट्रीय | Oct 05, 2026 02:02 pm IST -
भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत, ओडिशा के सीएम ने किया बड़ा ऐलान, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 11 लाख रुपये
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बड़ा ऐलान किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर ओडिशा सरकार ने ईनाम का ऐलान किया। ओडिशा सरकार हर खिलाड़ी को 11 लाख रुपये की राशि देगी।
राष्ट्रीय | Oct 03, 2026 11:48 am IST -
Advertisement
-
26 साल की महिला से घर में घुसकर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
भुवनेश्वर में एक 26 साल की महिला से घर में घुसकर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला ने कहा है कि एक नकाबपोश व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी गई है।
क्राइम | Oct 01, 2026 02:41 pm IST -
6 साल से जिस पल का था इंतजार, वो आया... खुले महाप्रभु जगन्नाथ के जन्मस्थल के कपाट, श्रद्धालु हुए भावुक
पुरी जगन्नाथ धाम में मौजूद भगवान जगन्नाथ का जन्म स्थल गुंडिचा मंदिर आखिरकार भक्तों के लिए खोल दिया गया है। 6 साल के लंबे अंतराल के बाद मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुविधा बहाल होने से पुरी के धार्मिक माहौल में भी उत्साह बढ़ा है।
राष्ट्रीय | Sep 30, 2026 06:21 pm IST -
श्रद्धालु ध्यान दें, पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में आज 4 घंटे बंद रहेंगे दर्शन; सामने आई वजह
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को देवी-देवताओं की 'बनकलागी' नीति (रस्म) पूरी की जाएगी। इसलिए, दूसरे 'भोग मंडप' का भोग लगने के बाद, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के दर्शन कुछ समय के लिए बंद रहेंगे।
राष्ट्रीय | Sep 30, 2026 09:05 am IST -
ओडिशा में CAG रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, 2024 तक सरकारी विभागों में बड़ी गड़बड़ियां उजागर, क्या-क्या सामने आया?
CAG की रिपोर्ट में साल 2024 तक ओडिशा सरकार के विभागों में बड़ी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। CAG रिपोर्ट में ₹640 करोड़ के जुर्माने से लेकर ₹975 करोड़ के खनन मामले तक के कई गंभीर खुलासे हुए हैं।
राष्ट्रीय | Sep 29, 2026 09:19 am IST
- « Prev
- Next »