बाली में रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर होने और एयरलिफ्ट करके मुंबई लाए जाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने कमरे से दिख रहे खूबसूरत सनसेट के नजारे के साथ एक रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर की तस्वीर शेयर करके फैंस को अपनी रिकवरी की झलक दिखाई। शनिवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज भी शेयर किया, जिससे फैंस को उनके रिकवरी की अपडेट भी मिली।
नुसरत भरूचा ने स्पाइन इंजरी के बाद शेयर किया पहला नोट
तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, 'हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं और बस ऐसे ही... मेरा नजारा बदल गया, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त।' तस्वीर में सामने की तरफ व्हीलचेयर दिख रही थी, जबकि बालकनी के बाहर सूरज डूबता दिख रहा था। इससे फैंस को चोट से उबर रही एक्ट्रेस के आसपास के माहौल की झलक भी देखने को मिली।

नुसरत भरूचा को क्या हुआ है?
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। वह वहां काम और छुट्टियों के सिलसिले में गई थीं। उन्हें पहले बाली में अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेडिकल निगरानी में रखा गया। इसके बाद आगे के इलाज और स्पाइन सर्जरी के लिए 2 अक्टूबर 2026 को उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया। हालांकि, उनकी टीम ने हादसे के असल हालात के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म
नुसरत जल्द ही रेमो डिसूजा की डायरेक्ट की गई एक आने वाली एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। यह प्रोजेक्ट दोनों एक्टर्स के बीच पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा। इस फिल्म की कास्ट में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी शामिल हैं। हालांकि, नुसरत भरूचा के रोल और फिल्म की शूटिंग के शेड्यूल के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'उफ ये सियापा' में नजर आई थीं। यह फिल्म 5 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें - नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली ट्रिप के दौरान हुआ था हादसा, एयर एंबुलेंस से लाई गईं मुंबई