1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी, "हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी"

बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी, "हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी"

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 16, 2026 03:45 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 04:11 pm IST

हुमायूं कबीर को चेतावनी देते हुए नवनीत राणा ने कहा कि जो लोग कहते हैं हम बंगाल में बाबरी बनाएंगे, तो उन्हें कहना चाहती हूं याद रखना तुम्हें तुम्हारी कब्र के लिए हिंदुस्तान में जगह भी नहीं मिलेगी।

नवनीत राणा और हुमायूं कबीर- India TV Hindi
नवनीत राणा और हुमायूं कबीर Image Source : REPORTER INPUT/PTI

महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी दे दी है। मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद नवनीत राणा ने कहा कि बाबरी बनाने वालों को हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं मिलेगी।

"हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे"

उन्होंने कहा, "हमारे महाराज जी कहते हैं कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी जरूरी है। मैं महाराष्ट्र की बेटी हूं और मैं माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतरी हूं और जो लोग कहते हैं बाबरी बनाएंगे हम बंगाल में, उन्हें कहना चाहती हूं याद रखना तुम्हें तुम्हारी कब्र के लिए हिंदुस्तान में जगह भी नहीं मिलेगी। हिंदुस्तान में तुम सिर्फ शुरुआत करो, हम हिंदू की ताकत क्या है हिंदुस्तान में, वह हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे।"

बाबरी के निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद

बता दें कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। पिछले साल 6 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। हुमायूं कबीर के नेतृत्व में इस बाबरी का कंस्ट्रक्शन का काम 11 फरवरी को शुरू हुआ।

कबीर का दावा है कि यह ढांचा 11 एकड़ जमीन पर करीब 50 से 55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जिसमें एक साथ 12,000 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को उन्होंने अपनी नई पार्टी 'जनता उन्नयन पार्टी' (JUP) के बैनर तले शुरू किया है और इसके प्रचार के लिए बाबरी यात्रा भी निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

'न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है', विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

हिमंता विश्व शर्मा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई नहीं करेगा SC, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट किसी मामले को सेटल करने के लिए प्लेग्राउंड नहीं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।