Kumbh Rashifal 17 February: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है। कुंभ राशि के स्वामी शनि और सूर्य ग्रह के बीच में शत्रुता का संबंध है। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के जातकों के जीवन में कुछ अनचाहे बदलाव ला सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव भी इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं लेकिन लापरवाही और जल्दबाजी करने से इन को बचना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि सूर्य ग्रहण वाला दिन कुंभ वालों के लिए कैसा रहेगा और किन बातों का इस राशि के जातकों को ख्याल रखा चाहिए।
सूर्य ग्रहण आपके प्रथम भाव यानि लग्न भाव में लगेगा। पहला भाव आपके मस्तिष्क, शरीर, विवेक आदि का कारक माना जाता है। ग्रहण के प्रभाव के चलते आपकी ऊर्जा में कमी आ सकती है और साथ ही आप आत्मविश्वास में भी कमी देख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम के दबाव के चलते आप परेशान हो सकते हैं। हालांकि आपको कोई भी काम इस दिन कल पर टालने से बचना होगा। गलत लोगों की संगति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए हितकारी साबित होगा।
पारिवारिक जीवन में भी शब्दों का इस्तेमाल इस राशि के लोगों को सोच-समझकर करना होगा नहीं तो गलतफहमियां परिवार के सदस्यों के साथ पैदा हो सकती हैं। आवश्यकता से अधिक बात करने से इस दिन बचें। धन, जमीन-जायदाद, शिक्षा और करियर क्षेत्र से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय इस दिन आपको नहीं लेना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दिन आपको अपने अनुभव का इस्तेमाल करके आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग नकारकात्मक बातें करते हैं या पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं उनसे दूरी बनाकर आपको रखना होगा। कुंभ राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राएं करने से भी इस दिन बचना चाहिए।
उपाय- कुंभ राशि वालों को उपाय के तौर पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान और मंत्रों का जप करना भी आपके लिए हितकारी साबित होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद