Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तानी टीम ने अपने पीएम की भी सरेआम कराई बेइज्जती, मैच से पहले शहबाज शरीफ ने क्या कहा था

IND vs PAK: पाकिस्तानी टीम ने अपने पीएम की भी सरेआम कराई बेइज्जती, मैच से पहले शहबाज शरीफ ने क्या कहा था

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 16, 2026 06:09 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 06:09 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप के मुकाबले में भारत से हारी तो है ही, साथ ही टीम ने अपने पीएम शहबाज शरीफ की भी ऐसी बेइज्जती कराई है कि वे कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे।

shehbaz sharif and salman ali agha- India TV Hindi
Image Source : AP PTI शहबाज शरीफ और सलमान अली आगा

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के सामने सरेंडर कर दिया। जब आईसीसी टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी किया गया था, तब उम्मीद की ज रही थी​ कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोचक मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन पाकिस्तान ने हथियार डाल दिए और भारत ने बड़ी आसानी से मैच जीत लिया। इस बीच पाकिस्तानी टीम ने अपने पीएम की भी सरेआम बेइज्जती करा डाली है। आपको जानना चाहिए कि जब रविवार को मैच शुरू होने जा रहा था, तब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने क्या कहा था। 

सलमान अली आगा की कप्तानी में भारत से लगातार चौथा मैच हारा है पाकिस्तान

सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत से लगातार तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हार चुकी है। अभी तो टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को पटकनी दी है, इससे पहले जब सितंबर में एशिया कप हुआ था, तब दोनों टीमें तीन बार आमने सामने आई थीं और हर बार भारत ने पाकिस्तान को पीटा था। यहां तक कि फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही खिताब पर कब्जा किया था। तब भी पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथ में थी और भारतीय टीम के कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे। 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले शहबाज शरीफ ने किया था सोशल मीडिया पोस्ट

इस बीच 15 फरवरी के मैच की बात करें तो ये मैच कोलंबो में था। मैच का टॉस भारतीय समय अनुसार शाम को साढ़े छह बजे हुआ था। उस वक्त सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उन्हें उल्ट पड़ गया। खैर ये तो रही टॉस की बात, लेकिन जैसे ही मैच शुरू हुआ, यानी शाम सात बजे का वक्त। उसी वक्त पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हैं और उसमें लिखते हैं कि मेन इन ग्रीन को आज कोलंबो में मैदान पर उतरने के लिए शुभकामनाएं। आत्मविश्वास के साथ खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। यानी वे उम्मीद कर रहे थे कि पाकिस्तानी टीम भारतीय टीम को मात देने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन टीम ने उन्हें सारी दुनिया के सारे ​बेइज्जत करा दिया। 

टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को पीटा

मैच तो पहली ही पारी और पहले 20 ओवर में ही खत्म हो गया था, ​जब भारत ने बोर्ड पर 175 रन टांग दिए और पाकिस्तान से कहा कि 176 रन बनाकर मैच जीतो। हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान को उम्मीद रही होगी कि वे मैच जीत सकते हैं। रही सही कसर पहले दो ओवर में खत्म हो गई। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेकर पाकिस्तान का खेल खत्म कर दिया। इसके बाद से लेकर अब तक पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कुछ एक ही पोस्ट शेयर किए हैं। हालांकि पाकिस्तानी टीम को शुभकामनाएं देने वाली पोस्ट पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 

भारत से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, क्या इन प्लेयर्स की हो जाएगी टीम से छुट्टी, पूर्व खिलाड़ी ने उठा दिए सवाल

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल, दो टीमों के नाम भी फाइनल, नोट कर लीजिए

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement