Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, क्या इन प्लेयर्स की हो जाएगी टीम से छुट्टी, पूर्व खिलाड़ी ने उठा दिए सवाल

भारत से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, क्या इन प्लेयर्स की हो जाएगी टीम से छुट्टी, पूर्व खिलाड़ी ने उठा दिए सवाल

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 16, 2026 05:16 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 05:17 pm IST

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में पीट दिया है, इसके बाद वहां हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच ​कुछ खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी करने की भी बात सामने लगी है।

Shaheen Shah Afridi and babar azam- India TV Hindi
Image Source : AP शाहीन अफरीदी और बाबर आजम

भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में पीटने का काम किया है। इस बार की हार और भी बड़ी थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इस हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार सा मचा हुआ है। इस बीच अब टीम के कुछ बड़े और सीनियर ​प्लेयर्स को टीम से बाहर करने की बात भी उठाई जाने लगी है। पाकिस्तान के ही पूर्व बल्लेबाज ने तीन प्लेयर्स के नाम लिए हैं, जिनकी छुट्टी की जा सकती है। 

भारत के सामने केवल 114 रन ही बना सकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को जबरदस्त तरीके से पीटा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम कभी मैच में नजर ही नहीं आई। पूरी टीम 18 ओवर की बल्लेबाजी कर सकी और सभी विकेट खोकर केवल 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तानी टीम ना तो ठीक से बॉलिंग कर पाई और ना ही बल्लेबाजी ही ठीक से हो पाई। अब तीन प्लेयर्स को बाहर करने की बात पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने की है। 

मोहम्मद यूसुफ ने लिए तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम

भारत से मिली करारी​ शिकस्त के बाद मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अब वक्त आ गया है कि शाहीन शाह अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को पाकिस्तानी टीम के टी20 स्क्वाड से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम को टी20 में नए और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम को कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की जरूरत नहीं है। इसी बीच पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी बिफरे हुए हैं। उन्होंने भी कहा है कि शाहीन अफरीदी और बाबर आजम को टीम से बाहर किया जाना चाहिए। याद रहे कि शाहीन अफरीदी शाहिद अफरीदी के दामाद हैं। बीच में शाहीन को टीम का कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन लगातार हार के बाद उनसे ना केवल कप्तानी छीन ली गई थी, ​बल्कि टीम से भी बाहर कर दिए गए थे। हालांकि टी20 विश्व कप के लिए उनकी वापसी हुई, लेकिन उनका खेल लगातार खराब होता चला जा रहा है। 

पाकिस्तान का अगला मुकाबला 18 फरवरी को ना​मीबिया के खिलाफ

अभी पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप खेल रही है। अब तक खेले गए तीन में से टीम ने दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर लिए हैं, लेकिन अंक तालिका में टीम यूएसए से भी नीचे आ गई है। ऐसे में इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि पाकिस्तानी टीम अगले राउंड में जा पाएगी या फिर उससे पहले ही बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान को अपना अगला मैच अब नामिबिया के खिलाफ खेलना है, ये मैच 18 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के परिणाम से ही तय होगा कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान का क्या होगा। 

टूर्नामेंट के बाद हो सकते हैं पाकिस्तानी टीम में बदलाव

वैसे इस बीच एक बात तो यह है कि इस टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तानी टीम में कई सारे बदलाव दिखाई देंगे। कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी होगी और हो सकता है कि सलमान अली आगा से कप्तानी भी छीन ली जाए। इतिहास गवाह रहा है कि जब भी पाकिस्तानी टीम भारत से हारती है तो उसके बाद आनन फानन में कई बड़े फैसले लिए जाते हैं, हालांकि उनका कोई फायदा नहीं होता। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल, दो टीमों के नाम भी फाइनल, नोट कर लीजिए

IND vs PAK: ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह नहीं, किसे मिला इम्पैक्ट प्लेयर का अवार्ड, सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement