Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने IPL के लिए छोड़ा CBSE 10वीं का बोर्ड एग्जाम, पिता ने कहा- अभी फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

वैभव सूर्यवंशी ने IPL के लिए छोड़ा CBSE 10वीं का बोर्ड एग्जाम, पिता ने कहा- अभी फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 16, 2026 05:37 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 05:37 pm IST

वैभव सूर्यवंशी साल 2026 में होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में नहीं शामिल होंगे। उन्होंने इस साल आईपीएल में खेलने के लिए CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा को छोड़ने का फैसला किया है।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi CBSE 10th Exam: वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। आईपीएल और अंडर-19 लेवल पर शानदार प्रदर्शन करके वह अपना नाम कमा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। उस वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने मैच विनिंग पारी खेली थी। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ये खबर सामने आई थी कि वह इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसके लिए उनका एडमिट कार्ड भी आ गया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वैभव सूर्यवंशी इस साल शायद 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। वह इन दिनों लगातार आगामी आईपीएल सीजन को लेकर अपने क्रिकेट कैंप में काफी व्यस्त हैं।

डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

आपको बता दें कि CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक होनी हैं। वैभव 23 फरवरी से डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भी खेल सकते हैं। इस टूर्नामेंट में खेलकर वह आईपीएल की तैयारी करेंगे। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि वह 10वीं बोर्ड की परीक्षा छोड़ सकते हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी जिस स्कूल में पढ़ते थे वहां के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने बताया कि इस मामले को लेकर उनकी बातचीत वैभव के पिता से हुई है।

वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने दिया बड़ा बयान

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से वैभव के कोच मनीष ओझा ने कन्फर्म किया कि वैभव अपना बोर्ड एग्जाम नहीं देंगे क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन की तैयारी में व्यस्त हैं। मनीष ओझा ने कहा कि वह दसवीं क्लास का एग्जाम नहीं देंगे। वह अभी नागपुर में हैं, आने वाले IPL की तैयारी कर रहे हैं। वह पहले ही प्री-सीजन कैंप के लिए राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो चुके हैं। IPL 2026 में वैभव राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग लाइन-अप का अहम हिस्सा रहने वाले हैं और उन्होंने टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है, जो 26 मार्च से शुरू होने वाला है।

वैभव के पिता ने उनके बोर्ड एग्जाम को लेकर क्या कहा?

मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने कहा कि सूर्यवंशी का एग्जाम फॉर्म जमा हो गया है और उसका एडमिट कार्ड भी आ गया है। एग्जाम सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में दिया गया है। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी कन्फर्म किया कि उनके बेटे का फोकस क्रिकेट पर है और वह इस साल एग्जाम नहीं दे पाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बेटा अगले साल एग्जाम देने की पूरी कोशिश करेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि अभी वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। वह ट्रेनिंग में बीजी है और वह 17 फरवरी से शुरू होने वाले एग्जाम में नहीं बैठेगा। वह अगले साल बोर्ड एग्जाम देगा।

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल, दो टीमों के नाम भी फाइनल, नोट कर लीजिए

IND vs PAK: ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह नहीं, किसे मिला इम्पैक्ट प्लेयर का अवार्ड, सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement