बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव जेल से बाहर आ चुके हैं। चेक बाउंस मामले में राजपाल कई दिनों से जेल में बंद थे। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी। उनकी समस्या जानने के बाद फिल्म से लेकर राजनीतिक जगत के कई लोगों ने राजपाल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। वहीं, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से भी एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है जहां बच्चों ने अपने पॉकेट मनी गुल्लक में डालकर राजपाल यादव के लिए मदद भेजी है। बता दें कि राजपाल यादव भी शाहजहांपुर के ही रहने वाले हैं।
यूपी के शाहजहांपुर मे स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी के सहयोग से गुरुकुल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने अभिनेता राजपाल यादव को गुल्लक के रूप में अपना प्यार भेजा है। शाहजहांपुर की शान और फिल्मी दुनिया में अपनी कलाकारी से सभी के दिलों में एक अनूठी पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। उनके इन मुश्किल दिनों में लोग अपने अपने स्तर से उनकी मदद कर रहे हैं। इसी के चलते यहां एक मदद ऐसी भी है, जिसने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतनी छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी सकारात्मक सोच होना है।
दरअसल, मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता राजपाल यादव की इन मुश्किल दिनों मे आर्थिक मदद करने के लिए अपनी अपनी पॉकेट मनी को एक गुल्लक में डालकर बंडा स्थित उनके कुंडरा गांव भेज दी है। बच्चों ने राजपाल यादव को संबोधित करते हुए पत्र भी लिखा है।
बच्चों ने अपने पत्र में कहा- "आपकी फिल्मों ने हमें हमेशा हंसाया है और आज हम सब आपके साथ खड़े हैं। हमें हमारे गुरु जी ने बताया है कि आप को इन दिनों पैसों की जरूरत है। इसलिए हम सभी अपनी पॉकेट मनी को इस गुल्लक में डालकर आपको भेज रहे हैं। हम लोगों के पास जितने भी पैसे थे वो सब हमने इस गुल्लक में डाल दिए हैं। आप इसे फोड़कर अपना कर्ज चुका दीजिएगा। हम सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्दी अपने घर लौट आएं। फिर हम लोग आपसे मिलना चाहेंगे। इन मुश्किल दिनों में हम सब आपके साथ हैं।" आखिर में लिखा है कि आपको ढेर सारा प्यार। (रिपोर्ट: अंकित जौहर)
देखें Video
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Bail: 10 दिन जेल में गुजारने के बाद राजपाल यादव को मिली जमानत, बाहर आने के लिए एक्टर ने पूरी की 2 शर्तें
Rajpal Yadav Case Update: राजपाल यादव को HC से मिली राहत, लेकिन सरेंडर करना पड़ेगा पासपोर्ट
संपादक की पसंद