Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2026: कुंभ राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, 37 साल बाद बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Surya Grahan 2026: कुंभ राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, 37 साल बाद बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Feb 17, 2026 08:07 am IST, Updated : Feb 17, 2026 08:07 am IST

Surya Grahan 2026: आज यानी 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण के दौरान 37 साल बाद बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जानिए इससे किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

surya grahan- India TV Hindi
Image Source : CANVA कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2026: आज 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रहण के समय कुछ देर के लिए सूर्य आग की चमकती अंगूठी की तरह नजर आता है। ये बेहद ही दुर्लभ ग्रहण माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस ग्रहण के समय पूरे 37 साल बेहद खास संयोग भी बन रहा है। कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण के साथ-साथ राहु, बुध, शु्क्र और चंद्रमा का चुर्तग्रही योग भी रहेगा। बताया जा रहा है ऐसा संयोग 1989 में बना था। चलिए जानते हैं इस संयोग से किन 4 राशि वालों को लाभ मिलेगा।

मेष 

मेष राशि वालों के लिए ये दुर्लभ संयोग बेहद शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति चमक जाएगी। हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए काम की शुरुआत करेंगे।

मिथुन 

मिथुन राशि वालों को बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए काम की शुरुआत करेंगे। नौकरी प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी।

तुला 

तुला राशि वालों के लिए ये समय लाभकारी रहेगा। सैलरी में बढ़ोतरी और प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नए काम की शुरुआत हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके करियर को नई दिशा देने का काम करेगा।

धनु

धनु राशि वालों का शुभ समय सूर्य ग्रहण से शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। नई नौकरी प्राप्त होगी। इनकम बढ़ेगी। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Grahan 2026 Timing: आज सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा? जान लें नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत हर शहर की टाइमिंग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement