1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीन T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी ने अचानक लिया बड़ा फैसला, 28 साल की उम्र में रिटायरमेंट का कर दिया ऐलान

तीन T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी ने अचानक लिया बड़ा फैसला, 28 साल की उम्र में रिटायरमेंट का कर दिया ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 28, 2026 11:48 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 11:48 pm IST

आयरलैंड के 28 साल के खिलाड़ी बेन व्हाइट जिनको तीन टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलने का मौका मिला उन्होंने सिर्फ 28 साल की उम्र में रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ सभी को अपने फैसले से चौंका दिया है।

Ben White- India TV Hindi
बेन व्हाइट Image Source : AFP

आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और शानदार लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ सभी को चौंका दिया है। बेन व्हाइट की उम्र अभी सिर्फ 28 साल है और वह आयरलैंड के स्क्वॉड का प्रमुख हिस्सा भी रहे हैं, जिसमें उनको आखिरी बार देश की तरफ से खेलने का मौका साल 2025 दिसंबर महीने में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में मिला था और उसको आयरलैंड की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही थी। बेन व्हाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में की थी, जिसमें उन्होंने पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेला था।

व्हाइट तीन टी20 वर्ल्ड कप में रहे स्क्वॉड का हिस्सा

बेन व्हाइट को आयरलैंड की तरफ से जहां तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला तो वह तीन टी20 वर्ल्ड कप में स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं। बेन ने अपने रिटायरमेंट फैसले को लेकर दिए बयान में कहा कि मैं क्रिकेट आयरलैंड को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और सर्वोच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के बचपन के सपने को पूरा करने का मौका दिया। तीन ICC T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करना और टेस्ट क्रिकेट खेलना, यह कुछ ऐसा था जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन मुझे इस बात पर हमेशा बहुत गर्व रहेगा और इस सफर के दौरान मिले अनुभवों और यादों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। व्हाइट आयरलैंड की ओर से साल 2021, 2024 और 2026 तीन टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं।

ऐसा रहा बेन व्हाइट का इंटरनेशनल करियर

लेग स्पिनर बेन व्हाइट के इंटरनेशनल करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 3 टेस्ट, 2 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मिलाकर कुल 43 इंटरनेशनल मुकाबले आयरलैंड की तरफ से खेले हैं। व्हाइट ने टेस्ट में 4 जबकि वनडे में सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 27.38 के औसत से 36 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। व्हाइट के रिटायरमेंट को लेकर आयरलैंड टीम के कोच ने भी बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे खुशी है कि उन्होंने अपने देश के लिए 40 से अधिक मैच खेले और टीम में उनकी कमी जरूर खलेगी।

ये भी पढ़ें

WBBL 2026 में जेस जोनासेन के रिप्लेसमेंट का ब्रिस्बेन हीट ने किया ऐलान, धाकड़ भारतीय बल्लेबाज की हुई एंट्री

वैभव-अभिषेक की मजेदार बातचीत का सामने आया वीडियो, सूर्यवंशी ने बताया स्कोरकार्ड देख उनके गांव में लोग क्या कहते?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।