1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई, प्रेमिका ने दे दी जान, पत्र में लिखी ऐसी बात, रो पड़े लोग

प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई, प्रेमिका ने दे दी जान, पत्र में लिखी ऐसी बात, रो पड़े लोग

मुंबई में पीजी में रह रही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने प्रेमी की शादी कहीं और तय होने की खबर सुनकर आत्महत्या कर ली। अपने परिवार को उसने जो पत्र लिखा, उसमें ऐसी बात लिखी कि सुनकर आप भी रो देंगे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड- India TV Hindi
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले की रहने वाली 26 साल की सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल कीर्ति, प्रकाशम ज़िले के पोंडुरु गांव के साई सुमंत के साथ आठ साल से रिलेशनशिप में थीं। लेकिन, जब साई के परिवार ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी, तो वह बहुत परेशान हो गईं और इसके बाद, 14 जुलाई को मुंबई में अपने PG में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड करने की वजह सुनकर सबको हैरानी हो रही है। उसने सुसाइड नोट में जो लिखा है, वो बहुत ही मार्मिक है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ऐसा भी प्यार होता है क्या।

कीर्ति ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?
कीर्ति के परिवार ने बताया कि मरने से पहले लिखे एक पत्र में कीर्ति ने अपनी आखिरी इच्छा ज़ाहिर की थी, उसका अंतिम संस्कार उसके बॉयफ्रेंड साई सुमंत के गांव में हो और उसके शव पर 'थाली' (शादी का लॉकेट) बांधी जाए। उसकी मौत के बाद 16 जुलाई को मुंबई में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद, उसका परिवार उसके शव को प्रकाशम ज़िले के पोंडुरु में उसके बॉयफ्रेंड के घर ले गया और वहां विरोध-प्रदर्शन किया गया।

कीर्ति की इच्छा अनुसार किया गया अंतिम संस्कार
कीर्ति के परिवार को देखकर साई का परिवार घर पर ताला लगाकर कहीं चला गया था, लेकिन रिश्तेदारों ने ताले तोड़ दिए। इसकी जानकारी मिलने पर गुटुरु पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इसके बाद, स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिस की मौजूदगी में पोंडुरु में ही कीर्ति की अंतिम इच्छा के मुताबिक उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।

आठ साल से रिलेशनशिप में थे कीर्ति और साई
कीर्ति और साई सुमंत आठ साल से रिलेशनशिप में थे और कीर्ति को लगता था कि वह उसी से शादी करेगा। लेकिन जब साई के परिवार ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी, तो वह बहुत परेशान हो गई और उसने 14 जुलाई को मुंबई में अपनी पीजी में आत्महत्या कर ली थी। उसके सुसाइड की खबर से पूरा परिवार परेशान हो गया और सांई के परिवार को दोषी मानता रहा, वहीं साई के परिवार ने इस बारे मे ंकुछ नहीं कहा है। 

ये भी पढ़ें:
सिया, सोनम और मुस्कान से भी खतरनाक निकली हसिनी, पति को दी खौफनाक मौत, जानें पूरा मामला

Latest Crime News