1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेंगलुरु ग्रामीण में 10 साल की मासूम के साथ रेप, दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु ग्रामीण में 10 साल की मासूम के साथ रेप, दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल की मासूम के साथ कथित तौर पर 2 नाबालिग लड़कों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

Rape, Gangrape, Bengaluru, Karnataka Crime, Minor Raped- India TV Hindi
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL कर्नाटक में नाबालिग लड़कों को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के आनेकल इलाके में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नाबालिग लड़कों ने 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय पीड़िता अपने स्कूल से घर जा रही थी तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया था और फिर चाकू के बल पर गैंगरेप किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

‘परिचित के घर ले जाकर दिया घटना को अंजाम’

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 साल की मासूम बच्ची 3 मार्च की दोपहर को अपने स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में उसी इलाके का रहने वाला एक नाबालिग आरोपी उसे मिला और उससे बात करते-करते सड़क के एक किनारे पर ले गया। आरोपी ने इसके बाद लड़की को चाकू दिखाकर डराया और अपने एक अन्य साथी के साथ उसे एक परिचित के घर ले गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पहले पीड़िता को प्रताड़ित किया और उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। 

‘पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया’

घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। मासूम की बातों से हक्के-बक्के रह गए परिजनों ने मामले की जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय को दी। इसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4, बीएनएस की धारा 137(2) और 65 (2) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने फिलहाल दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक स्थानीय अस्पताल में पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।

Latest Crime News