बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक 65 साल की महिला के साथ रेप और मर्डर की घटना सामने आई है। शहर के BTM लेआउट सेकंड स्टेज में KAS कॉलोनी में एक 65 साल की महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया गया और उसके घर में ही उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध- जो एक घरेलू नौकर था, बाद में उसी घर के अंदर एक कमरे में फांसी के फंदे से लटककर मृत पाया गया। महिला की पहचान 65 साल की सविता शंकर के रूप में हुई है। आरोपी, 50 साल का देवराजू, तमिलनाडु के होसुर का रहने वाला है और उनके घर पर घरेलू नौकर के तौर पर काम करता था।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि यह अपराध शनिवार को आधी रात के आसपास हुआ और रविवार तड़के करीब 4.30 बजे इसका पता चला, जब सरिता का पति दुबई से घर लौटे। पुलिस के मुताबिक, पति ने घर पहुंचने पर डोरबेल बजाई। उनकी 27 साल की बेटी, जो पहली मंजिल पर सो रही थी, उसने दरवाजा खोला और अपने कमरे में वापस चली गई।
जब पति बाद में ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम में गया, तो उसने सरिता को मृत पाया, जबकि देवराजू उसी कमरे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि बेटी को इस घटना के बारे में पता नहीं चला क्योंकि उस समय वह घर के दूसरे फ्लोर पर थी।
जानकारी मिलने के बाद, माईको लेआउट पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और विस्तार से जांच की। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ-ईस्ट) मोहम्मद सुजीथा एमएस समेत सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी इकट्ठा की। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। माईको लेआउट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है और वह नौकर रखने या ना रखने की चर्चा कर रहे हैं।
Latest Crime News