1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी में मिले अनजान लोगों से सावधान! दोस्ती करके यूं उड़ा ले जाएंगे आपका सामान, देखें कैसे शातिर तरीके से करते हैं चोरी

शादी में मिले अनजान लोगों से सावधान! दोस्ती करके यूं उड़ा ले जाएंगे आपका सामान, देखें कैसे शातिर तरीके से करते हैं चोरी

अगर शादी की पार्टियों में आपका आना-जाना काफी रहता है या घर में किसी खास की शादी होने वाली है तो ये खबर आपके लिए ही है। पढ़ें आगरा पुलिस ने ऐसे लोगों को सावधान रहने के लिए क्यों कहा है।

agra wedding theft- India TV Hindi
Image Source : PEXELS शादी की पार्टी में जरा सी बेखबरी और आप हो जाएंगे लूट का शिकार

आगरा: यूपी की आगरा पुलिस ने शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही शादी की पार्टियों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए खास अभियान शुरू किया है। इसके तहत शादियों को निशाना बनाने वाले मशहूर चोरों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शादी के सीजन में पार्टियों की जगह निगरानी रखने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए एक टीम भी गठित की है। इस खबर में पढ़िए कि आपकी जरा सी बेखबरी कैसे आपको लूट का शिकार बना सकती है।

शादी की पार्टियों में कैसे लूटे जा रहे मेहमान?

डीसीपी (सिटी) अली अब्बास ने कहा कि शादियों में होने वाली चोरी की घटनाएं अक्सर हंसी-खुशी के माहौल को खराब कर देती हैं। ये चोरियां आमतौर पर संगठित गिरोह करते हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वे मेहमानों में घुलने-मिलने के लिए अच्छे-अच्छे कपड़े पहनते हैं। ये इतने शातिर होते हैं कि पहला मौका मिलते ही ज्वेलरी बैग या कीमती सामान ले उड़ते हैं।

शातिर गिरोह कर रहा लूटपाट

पुलिस के मुताबिक, ऐसे आदतन अपराधियों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन रिहा होने के बाद इनमें से कई फिर से अपराध की दुनिया में लौट जाते हैं। ऐसी चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए हमने इन अपराधियों के पोस्टर्स को शादी घरों और शहर की प्रमुख जगहों पर लगाया है ताकि लोग इन्हें पहले से ही पहचान सकें। इनका शिकार होने से बच सके। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का एक गिरोह, जो इस इलाके में सक्रिय माना जा रहा है, उसे भी कड़ी निगरानी में रखा गया है।

वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने दिया ये रिएक्शन

इस अभियान को लेकर वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि यह कदम एसोसिएशन की मांग के बाद उठाया गया है, क्योंकि चोरी की बढ़ती समस्या को रोकने की जरूरत थी। शादियों में चोरी से मेहमानों में डर और असहजता पैदा होती है। पुलिस का पोस्टर लगाने का कदम सराहनीय है और इससे अपराधियों पर अंकुश रहेगा।

यह भी पढ़ें-

Myth Vs Data: वोटिंग प्रतिशत बढ़ा तो जरूर बदलेगी सरकार, ये चुनाव का सबसे बड़ा मिथक, आंकड़ों के जरिए जानें सच

Vande Bharat Train: इस रूट पर शुरू होने जा रही नई वंदे भारत ट्रेन का किराया हो गया तय, जानें टाइम टेबल

Latest Crime News