1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार में महिला ने गैंगस्टर को सुपारी देकर करा दी पति की हत्या, आरोपी गुजरात में गिरफ्तार

बिहार में महिला ने गैंगस्टर को सुपारी देकर करा दी पति की हत्या, आरोपी गुजरात में गिरफ्तार

बिहार में एक महिला ने कथित तौर पर गैंगस्टर को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गैंगस्टर को गुजरात के अहमदाबाद शहर में गिरफ्तार किया है।

bihar womwn killed her husband- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

बिहार में एक बार फिर से अपराध की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राज्य के मोतिहारी जिले में एक महिला ने कथित तौर पर गैंगस्टर को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी है। इस घटना से जुड़े गैंगस्टर को रविवार को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अपराध शाखा के एक अधिकारी ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं कि महिला ने क्यों करवाई है पति की हत्या।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया है कि बीते 16 सितंबर को बिहार के मोतिहारी जिले के पास आमोद कुमार नाम के शख्स की दो बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की ओर से जब इस मामले की जांच की गई तो इसमें गौतम कुमार यादव की भूमिका पाई गई। इसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम भगोड़े का पता लगाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद गई थी। गौतम कुमार यादव को पकड़कर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

क्यों हुई युवक की हत्या?

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रथमदृष्टया, महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। इसी कारण युवक की हत्या को अंजाम दिया गया। घटना से जुड़े आरोपी गौतम कुमार यादव को गुजरात के अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार में एक जगह से पकड़ा गया है। 

पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित आमोद कुमार की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही कथित तौर पर गौतम कुमार यादव को हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी गौतम ने कथित तौर पर दोनों शूटरों को आमोद कुमार का पता बताया था और निर्देश दिए थे। इसके बाद आमोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। (इनपुट: भाषा)

 

 

ये भी पढ़ें- कानपुर: दहेज के लिए बहू को कोबरा सांप से डसवाया, हंसते रहे ससुराल वाले, सात लोगों पर FIR दर्ज 

हथियार लेकर ऑफिस में घुसे बदमाश, बिजनेसमैन की किडनैपिंग का LIVE VIDEO, व्यापारी ने थार से कूदकर बचाई जान

Latest Crime News