1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में सरेआम दो नाबालिगों को मारा चाकू, तमाशा देखते रहे लोग, देखें दर्दनाक Video

दिल्ली में सरेआम दो नाबालिगों को मारा चाकू, तमाशा देखते रहे लोग, देखें दर्दनाक Video

दिल्ली में सरेआम दो नाबालिगों को चाकू मारे जाने का मामला सामने आया है। ये घटना दिल्ली के सागरपुर इलाके में हुई है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक फोटो।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से अपराध की जघन्य घटना सामने आई है। दिल्ली के सागरपुर इलाके में सरेआम चाकूबाजी का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि कैसे कुछ लोग 2 नाबालिग लड़कों को चाकू मारते है और आसपास खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रहती है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

ये घटना मंगलवार रात को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सागरपुर की इंदिरा पार्क कॉलोनी की बताई जा रही है। जब एक युवक और उसका दोस्त अपने घर के पास दूसरी गली में खड़े थे। तभी अन्य 3 युवक उनके पास आये और मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते उनमें से एक नए चाकू निकाल कर दोनो पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। आरोपी दोनों नाबालिगों को चाकू मारकर फरार हो गए। इस घटना में एक को मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

पुलिस ने क्या बताया?

सागरपुर में हुई वारदात के बारे में पुलिस ने कहा है कि उन्हें करीब 5.30 बजे एक पीसीआर कॉल मिला कि “यहाँ पर एक बच्चे को चाकू लगा है, छोटे अस्पताल लेकर गए हैं।” इसके बाद एसएचओ स्टाफ के साथ घटनास्थल यानी कमल पार्क, सागरपुर पहुंचे। यहां पता चला कि लगभग 15 वर्ष और लगभग 17 वर्ष की आयु के दो घायल लड़कों को भगत अस्पताल डी ब्लॉक जनकपुरी में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके बाद भगत चंद्र अस्पताल से इस मामले में एक पीसीआर कॉल मिली कि एक मरीज की हालत गंभीर है और एक को मृत घोषित कर दिया गया है।

आरोपियों की पहचान की गई- पुलिस

पुलिस इसके बाद गत चंद्र अस्पताल पहुंची और उन्हें पता लगा कि घायल नाबालिग को सफदरजंग अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता लगा है कि घायलों और 2-3 लड़कों के बीच झगड़ा हुआ था। उन तीन कथित लड़कों की पहचान कर ली गई है। मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- दोस्त को मारकर गोवा भागने की फिराक में था, पुलिस ने 4 घंटे में यूं सुलझाई हत्या की गुत्थी

'मर्डर या सुसाइड', कोचिंग के लिए गई युवती वापस नहीं आई, बॉयफ्रेंड संग पानी में मिली लाश

Latest Crime News