1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'मर्डर या सुसाइड', कोचिंग के लिए गई युवती वापस नहीं आई, बॉयफ्रेंड संग पानी में मिली लाश

'मर्डर या सुसाइड', कोचिंग के लिए गई युवती वापस नहीं आई, बॉयफ्रेंड संग पानी में मिली लाश

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 12, 2025 08:36 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 08:36 pm IST

यूपी के सहारनपुर में एक युवती अपने कोचिंग के लिए घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। उसके साथ एक युवक का शव पानी से बरामद हुआ है। हत्या आत्महत्या या ऑनर किलिंग-पुलिस कर रही जांच।

फंदे से लटके मिले युवक युवती के शव- India TV Hindi
फंदे से लटके मिले युवक युवती के शव

यूपी के सहारनपुर में युवक-युवती का शव नहर के पुल के नीचे पिलर से लटकता मिला है। आधा शव पानी के भीतर तो आधा पानी के ऊपर दिख रहा था। देखने से लग रहा है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हो। दोनों के शव नहर के पुल के नीचे पिलर से लटकते हुए मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब मर्डर, सुसाइड या ऑनर किलिंग पुलिस इन तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। आत्महत्या करने वाले युवक और युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आस पास के लोगों से दोनों की पहचान कराने की कोशिश में लगी हुई है।

ऑनर किलिंग का मामला या सुसाइड

सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र के महेशपुर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक युवती दोनों के शव आधे पानी के अंदर थे जबकि आधे बाहर लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और बड़गांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि दोनों ने आत्महत्या की है या फिर दोनों की हत्या कर शव यहां लटकाए गए हैं। 

कोचिंग के लिए निकली थी युवती

जानकारी के मुताबिक युवती अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह कोचिंग के लिए जा रही है। यह कहकर जाने के बाद वह फिर से घर नहीं लाैटी। परिजनों ने काफी वक्त बीत जाने के बाद उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फिर गांव महेशपुर जंगल में हिंडन नदी और गंगनहर पुल के बीच बने बीम से उसका शव एक युवक के साथ लटका मिला। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों मृतक नया गांव के रहने वाले हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

(सहारनपुर से खालिद हसन की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।