भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें बारिश रुकने के बाद टॉस को विंडीज कप्तान शे होप ने जीतने के साथ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अभी यह सीरीज 4 मैचों के बाद 2-2 की बराबरी पर है, जिसके चलते दोनों टीमों के लिए पांचवां मुकाबला काफी अहम है। बारिश के खलल की वजह से मुकाबला काफी देर से शुरू हो रहा है, जिसमें यह मैच 9-9 ओवर्स का खेला जाएगा तो वहीं पावरप्ले 2.4 का होगा। इस मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं, जिसमें शिवम दुबे और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है।
भुवनेश्वर कुमार की हुई प्लेइंग 11 में वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बदलाव किया गया था, जिसमें अर्शदीप सिंह के चौथे टी20 मैच में चोटिल होने के चलते उनकी जगह पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया, जिनको अब आखिरी टी20 मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया गया है। भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में चार साल के बाद वापसी हुई है।
बेंगलुरु में दो साल बाद हो रहा है टी20 इंटरनेशनल मुकाबला
भारतीय क्रिकेट टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2 साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रही। वहीं इस मैदान की पिच को लेकर बात की जाए तो वहां पर अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, लेकिन बारिश के चलते पिच में मौजूद नमी का फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है जिससे शुरुआती ओवर्स में तेजी से रन बनाना आसान काम नहीं रहने वाला है।यहां पर देखिए दोनों टीमों का पांचवें टी20 मैच के लिए प्लेइंग 11
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज - शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।