भारतीय टीम के लिए आगामी न्यूजीलैंड का दौरा काफी अहम रहने वाला है, जहां उनको तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई की तरफ से टी20 स्क्वॉड के ऐलान के बाद 16 अक्टूबर की शाम को वनडे और टेस्ट सीरीज के स्क्वॉड की भी घोषणा कर दी गई, जिसमें शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल कप्तानी संभालेंगे तो वहीं आखिरी दो वनडे मैचों के लिए श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा स्क्वॉड में कुछ बदलाव भी हुए हैं जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया जिसमें वह सिर्फ 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। अब चयनकर्ताओं के इस फैसले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपनी नाखुशी को जाहिर किया है जिसमें उन्होंने साफ कहा कि इससे आप जायसवाल का आत्मविश्वास तोड़ने का काम कर रहे हैं।
जायसवाल के आत्मविश्वास पर पड़ सकता है असर
रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान होने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं, तो निश्चित रूप से उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को चुना जाना चाहिए था। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास टूट सकता है। मैं शुभमन गिल और केएल राहुल की स्थिति को समझ सकता हूं। लेकिन यशस्वी जायसवाल को तो खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिल रहा है। मुझे लग रहा है कि इससे उसका आत्मविश्वास टूट रहा है और अगर आप उसकी बल्लेबाजी देखें तो वह दो-तीन साल पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं कर रहा है। वह रन मशीन था और अगर उसका आत्मविश्वास टूट रहा है, तो टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को चाहिए कि जब भी संभव हो तब उसे मौका मिले। लेकिन उसे बिल्कुल भी खेलने का मौका नहीं मिल रहा है और यह बहुत गलत है।
जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी पिछली वनडे सीरीज
यशस्वी जायसवाल को लेकर बात की जाए तो उनको जब भी वनडे फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला वह शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी पिछली वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू जमीन पर खेली थी, जिसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया था। जायसवाल ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 71.25 के औसत से 285 रन बनाए हैं, जिसमें वह 2 शतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब रहे हैं।
ये भी पढ़ें
24 साल के खिलाड़ी ने 14 गेंदों में लगाया अर्धशतक, बाल-बाल बचा वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
महेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद, 10 साल में तीन बार बनाया IPL चैंपियन