1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ग्राम पंचायत दफ्तर के अंदर ही पूर्व सैनिक और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या, कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

ग्राम पंचायत दफ्तर के अंदर ही पूर्व सैनिक और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या, कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

कर्नाटक में कित्तूर तालुक के अवराडी गांव में ग्राम पंचायत ऑफिस में पुश्तैनी संपत्ति के विवाद के चलते एक 67 वर्षीय पूर्व सैनिक और उनकी 26 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक शशिकला की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मृतक शशिकला की फाइल फोटो

कर्नाटक के बेलगावी जिले में बुधवार को कित्तूर तालुक के अवरादी गांव में एक पूर्व सैनिक और उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब वे संपत्ति के बंटवारे के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन करने आए थे। इस दौरान रुद्रप्पा कुंदरगी (67) और उनकी बेटी शशिकला कुंदरगी (26) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि रुद्रप्पा का कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाइयों ने ही भाई को मार डाला

यह हमला तब हुआ जब रुद्रप्पा के भाइयों को पता चला कि रुद्रप्पा ग्राम पंचायत दफ्तर आये हैं। वहां पहुंचकर रुद्रप्पा के दो भाइयों और एक भाई के बेटे उन पर और उनकी बेटी शशिकला पर धारदार हथियारों से हमलाकर दिया और उनकी हत्या कर दी गई। संपत्ति के बंटवारे को लेकर रुद्रप्पा और उनके भाइयों के बीच झगड़ा चल रहा था। 38 गुंटा संपत्ति को तीन लोगों के बीच बांटने का आदेश अदालत ने दिया था। आरोप है कि रुद्रप्पा ने अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच दी थी और बची हुई जमीन में भी हिस्सेदारी को लेकर कोर्ट में केस डाल दिया था। विवाद इसलिए चल रहा था क्योंकि संपत्ति रुद्रप्पा के नाम पर थी, उनके दोनों भाई इसलिए भड़क गए क्योंकि उन्होंने उनकी संपत्ति में भी हिस्सा मांग लिया था।

कुल्हाड़ी और दरांती से हमला 

रुद्रप्पा आज जमीन के दस्तावेज रजिस्टर कराने के लिए ग्राम पंचायत आए थे। रुद्रप्पा धारवाड़ से कार किराए पर लेकर गांव आए थे। इस बात की जानकारी मिलने पर दोनों भाइयों बसप्पा कुंदरगी, संगप्पा कुंदरगी और भतीजे मदिवालाप्पा कुंदरगी ने हमला कर दिया। पंचायत के अंदर कुल्हाड़ी और दरांती से दोनों पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। यह घटना कित्तूर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पिता और बेटी दोनों की हत्या ग्राम पंचायत परिसर के अंदर ही कर दी गई। हमले के दौरान शशिकला के बाल भी कथित तौर पर काट दिए गए। बेलगावी के एसपी के. रामराजन ने घटनास्थल का दौरा किया और हत्याओं से जुड़े हालात का जायज़ा लिया। फोरेंसिक टीम ने जांच की और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। कित्तूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। एसपी ने अधिकारियों को जांच में तेज़ी लाने और दोहरे हत्याकांड के पीछे के सही हालात और मकसद का पता लगाने का निर्देश दिया है। इससे पहले कर्नाटक में हासन जिले के एक लॉज में युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उसका शव लॉज के बाथरूम में मिला, जबकि उसके साथ आए दो युवक वहां से भाग गए। 

ये भी पढ़ेंः 6 लोगों ने मिलकर सरेआम कर दी हिस्ट्रीशीटर नईम की हत्या, दरांती व चाकुओं से उतारा मौत की घाट, Video

जादू टोना करती थी बहू, कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, फिर खुद कुएं में कूद गया ससुर, नागपुर की घटना

Latest Crime News