1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पिता ने की 13 दिन की बच्ची की हत्या, पानी के टैंक में फेंक कर ली जान; पत्नी मुस्कान की शिकायत पर गिरफ्तार

पिता ने की 13 दिन की बच्ची की हत्या, पानी के टैंक में फेंक कर ली जान; पत्नी मुस्कान की शिकायत पर गिरफ्तार

कर्नाटक में पुलिस ने एक शख्स को अपनी 13 दिन की बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दूसरी बेटी होने से वह नाखुश था, जिस वजह से उसने घटना को अंजाम दिया।

बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार।

चिकबल्लापुर: कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 13 दिन की बच्ची की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उसकी पहले से एक बेटी थी, जबकि दूसरी बार भी बेटी होने से वह खुश नहीं था। पत्नी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने खुद पानी के एक टैंक में बच्ची को फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

पानी के टैंक में फेंका

पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने 13 दिन की अपनी बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी दूसरी बेटी के जन्म से नाखुश था। पुलिस के मुताबिक उसने नवजात को घर में बने पानी के टैंक में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांतिनगर निवासी इमरान नाम के आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसकी पत्नी मुस्कान की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान ने 13 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। दंपति की पहले से ही एक चार साल की बेटी है। 

दूसरी बेटी होने से था नाखुश

पुलिस ने बताया कि इमरान कथित तौर पर दूसरी बच्ची के जन्म से नाखुश था। बुधवार रात, जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, उसने कथित तौर पर बच्ची को घर के पानी के टैंक में फेंक दिया। मुस्कान ने जब देखा कि बच्ची गायब है, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि इमरान भी तलाश करने वालों में शामिल था और बाद में उसने बच्ची को टैंक में मिलने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की, जिन्होंने इसे आकस्मिक डूबने का मामला बताया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इमरान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अमित भटनागर ने खत्म की भूख हड़ताल, मां के कहने पर लिया फैसला; 18 दिन चली हड़ताल

Latest Crime News