1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गयाजी में 5 की बच्ची की मिली लाश, गमछे से गला घोंटा, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून; बहन के साथ दवा लेने गई थी

गयाजी में 5 की बच्ची की मिली लाश, गमछे से गला घोंटा, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून; बहन के साथ दवा लेने गई थी

गयाजी में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर 14 साल के लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ हो रही है।

gayaji murder- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV घटनास्थल की जांच करती पुलिस।

बिहार के गयाजी में 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। गयाजी के डोभी इलाके में बच्ची के साथ रेप के बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पिपरघट्टी स्थित वन विभाग की नर्सरी के खंडहरनुमा टॉयलेट में बच्ची का शव मिला। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था जो दरिंदगी की कहानी बयां कर रहा था। 

गले में बंधा था गमछा, घटनास्थल पर दिखे खून के धब्बे

शनिवार की देर रात इस वारदात की जानकारी मिली। जानकारी के मुताबिक 5 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ डोभी के पीपरघट्टी बाजार में दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद उसकी बड़ी बहन तो घर लौट गई लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद बड़ी बहन ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की। दिन रात उसे ढूंढते-ढूंढते परिजन नर्सरी के खंडरनुमा टॉयलेट पहुंचे जहां बच्ची मृत अवस्था में पड़ी थी। 

मौके पर जो दृश्य था, वह दिल दहला देने वाला था। बच्ची के गले में गमछा बंधा हुआ था और घटनास्थल पर खून के धब्बे साफ दिख रहे थे। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

घटनास्थल की ओर से आते हुए दिखा लड़का 

परिजनों का आरोप है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। रेप के बाद हत्या का आरोप 14 साल के नाबालिग लड़के पर लगा है। पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। खोजबीन के दौरान घटनास्थल की ओर से आते हुए एक लड़का दिखा था। शक के आधार पर जब पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ।  

(रिपोर्ट- अजित)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ: सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा वीडियो..देखें

UP: फांसी पर झूल रहा था पति का शव, जमीन पर पड़ी थी पत्नी की डेड बॉडी, बंद कमरे का नजारा देख मचा हड़कंप

Latest Crime News