A
Hindi News क्राइम जिसकी आबरू लूटी, उसी के पति को रेप केस में फंसाने के लिए सहेली संग बुना जाल, इस गलती से खुल गई पोल

जिसकी आबरू लूटी, उसी के पति को रेप केस में फंसाने के लिए सहेली संग बुना जाल, इस गलती से खुल गई पोल

गुरुग्राम पुलिस ने बलात्कार के झूठे केस की साजिश का खुलासा किया, जिसमें ब्लैकमेलिंग और वसूली के लिए फर्जी आरोप लगाए गए थे। पड़ताल में सामने आया कि यह पूरी साजिश कैसे रची गई थी।

Gurugram false rape case- India TV Hindi Image Source : PEXELS (सांकेतिक तस्वीर) जेल से छूटा और रेप पीड़िता के पति को फंसाने के लिए ही बुन दिया खतरनाक जाल।

गुरुग्राम: कानून की आड़ में रची खतरनाक साजिश का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। झूठे रेप के आरोप, पैसे की वसूली और ब्लैकमेलिंग- इन सभी मामलों को जोड़ने वाली इस स्टोरी में एक महिला, एक फरार आरोपी और एक सुनियोजित प्लानिंग सामने आई है, जिसने गुरुग्राम पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक महिला को बलात्कार का फर्जी केस दर्ज करवाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। यह केस आपराधिक साजिश का पार्ट था, जिसका उद्देश्य एक अन्य शिकायतकर्ता के पति पर दबाव बनाना था और बाद में उससे पैसे लूटना था।

कैसे रची झूठे रेप केस की साजिश

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, इस साजिश को रेप के एक आरोपी जितेंद्र उर्फ बिट्टू ने रचा, जो अभी जमानत पर है। उसने महिला संग मिलकर यह प्लानिंग की, जबकि वह इस वक्त फरार हो गया है। जो महिला गिरफ्तार की गई है, वह पहले अपने लिव-इन पार्टनर पर रेप का केस दर्ज करवा चुकी थी, जो इस वक्त जेल में बंद है। महिला अपने लिव-इन पार्टनर के माध्यम से ही बिट्टू के संपर्क में आई थी। इसके बाद उसने रेप की झूठी शिकायत दर्ज करवाई।

महिला ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

मूल रूप से राजस्थान की महिला जो फिलहाल दिल्ली में रहती है, ने डीएलएफ फेज-2 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसका आरोप था कि 15 नवंबर को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के नजदीक नौकरी के इंटरव्यू के बहाने उसे फुसलाकर उसके साथ रेप किया गया। पुलिस को महिला ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के करीब एक शख्स ने यह कहकर उसको कार में बैठाया कि वह दफ्तर की गाड़ी है। इसके बाद एक अन्य शख्स ने कार चलाई और उसको इंटरव्यू के लिए मॉल के पास ले गया।

ऐसे हुआ महिला के झूठ का पर्दाफाश

महिला के मुताबिक, दोनों आरोपी दोबारा कार में लौट आए और उनमें से एक ने कार में उसके साथ बलात्कार किया। उसने शिकायत में ये भी कहा कि जब उसने खिलाफत की तो दोनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत के बेस पर BNS की संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज की गई।

फिर पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूतों और अन्य फैक्ट का एनालिसिस किया, लेकिन महिला की तरफ से लगाए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई। पड़ताल में सामने आया कि बिट्टू ने महिला संग मिलकर यह साजिश रची, ताकि उससे पैसे वसूले जा सकें। और उस महिला पर प्रेशर बनाया जा सके, जिसने पहले उसके पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- 

धुंध के मारे नहीं हो पाया T20 मैच, जानें सुबह-सुबह दिल्ली और यूपी में कैसी रहेगी कोहरे की सिचुएशन? IMD ने दी वॉर्निंग

भारत करने जा रहा बड़ा मिसाइल टेस्ट? बंगाल की खाड़ी में NOTAM घोषित, 3240 किलोमीटर बताई जा रही रेंज

Latest Crime News