बहराइच: जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के साथ युवक का प्रेम संबंध था, लेकिन विवाद के चलते महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के साथ मिलकर युवक की हत्या की। महिला ने युवक को घर पर बुलाया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक के शव को बोरे में भरकर बोलेरो की मदद से नहर किनारे उसे फेंक दिया। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पति-पत्नी ने की थी हत्या
दरअसल, बस्ती निवासी आकाश की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की प्रेमिका ने अपने पति और दो भाइयों की मदद से युवक की हत्या की। इसके लिए उसने मृतक प्रेमी को अपने घर बुलाया और मारपीट के बाद बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को बोरी में बंद कर बोलेरो से ले जाकर पिपराहवा नहर में फेंक दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार और बोलेरो भी बरामद कर ली गई है।
बोरे में मिला था शव
एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मटेरा थाना क्षेत्र के लीलापारा स्थित पिपराहवा नहर में बीते 11 अक्टूबर की सुबह बोरी में बंद एक युवक का शव बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। मटेरा थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ छंगा चौराहे पर दबिश देकर श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा निवासी पूनम देवी और उसके पति राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। जांच में पूनम के दो भाइयों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार दंपती से गहन पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। (इनपुट- बच्चे भारती)
यह भी पढ़ें-
15 साल का रिश्ता, फिर हत्या! गर्लफ्रेंड की लाश को हीटर से जलाया, करंट से मौत का फर्जी नाटक किया; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली पोल
Latest Crime News