1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया

पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Aug 01, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 02:38 pm IST

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें यहां पर पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेमी की हत्या कर शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।

Raebareli- India TV Hindi
प्रेमी की हत्या कर घर के अंदर दफना दिया शव। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया। यहां पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेमी की हत्या करन के बाद शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कई दिनों बाद शव से बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में ले लिया है तो वहीं पति फरार चल रहा है।

महिला अपने मायके में प्रेमी के साथ रहती थी

रायबरेली में हुई यह सनसनीखेज वारदात डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव का है। बताया जा रहा है कि रीता नाम की महिला अपने मायके में प्रेमी अमित के साथ रहती थी। उसका पति राम प्रकाश भी पत्नी के पास आता-जाता था। इसी दौरान प्रेमी अमित और पति राम प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रीता ने अपने पति राम प्रकाश के साथ मिलकर अमित की हत्या कर दी और उसके शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कई दिनों बाद शव से बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला रीता को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं उसका पति राम प्रकाश फरार चल रहा है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पति के साथ मिलकर कथित प्रेमी की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ घर के अंदर से खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। मामले में पुलिस, अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं आरोपी पति को भी पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है। वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने इस मामले में हुई घटना को लेकर बताया कि यह घटना 29 जुलाई की है, जिसमें महिला ने मुझे इस घटना के बारे में 31 जुलाई को आकर जानकारी दी और फिर मैंने पुलिस को इस मामले के बारे में तुरंत बताया।

(रिपोर्ट - डीएम सिंह)

ये भी पढ़ें

पत्नी ने पिलाया जहरीला कोल्ड ड्रिंक, फिर साड़ी से गला घोंटकर की पति की हत्या; 20 साल पहले की थी लव मैरिज

'चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है', कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।