1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति ने गर्भवती पत्नी को मार डाला, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत; साल भर पहले की थी लव मैरिज

पति ने गर्भवती पत्नी को मार डाला, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत; साल भर पहले की थी लव मैरिज

मानसा जिले के गांव ठूठियांवाली में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर अपनी गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर तेजधार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

मृतक महिला और उसके साथ आरोपी पति। फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मृतक महिला और उसके साथ आरोपी पति। फाइल फोटो

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव ठूठियांवाली में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। महिला आठ महीने की गर्भवती थी और उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे थे। इस वारदात में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। 

 साल भर पहले किया था प्रेम विवाह

मृतका के परिजनों के अनुसार, 22 वर्षीय सिमरजीत कौर ने करीब एक वर्ष पहले गांव बुर्ज राठी के युवक सचप्रीत सिंह से प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह विधिवत संपन्न हुआ। परिवार का कहना है कि सिमरजीत आठ महीने की गर्भवती थी और प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी।

गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत

परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन आरोपी पहले दिन में ससुराल आया और फिर वापस चला गया। देर रात उसने फोन कर सिमरजीत को घर के बाथरूम के पास बुलाया, जहां कथित तौर पर तेजधार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी। महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे थे, जिनकी भी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हो रही छापेमारी

उधर, ठूठियांवाली पुलिस चौकी के प्रभारी मक्कन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना गांव के सरपंच ने दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पिता सुखपाल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी पति सचप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ेंः बेंगलुरु में सिरफिरे ने मां, दादी और साले के तिहरे हत्याकांड को दिया अंजाम, फिर खुद भी लगा ली फांसी

बेटी की शादी में ननद को नहीं बुलाया तो देवर और ससुर ने पीट-पीटकर मार दिया, विदेश में नौकरी करता है पति, बचाने नहीं आ पाया

रिपोर्ट- प्रवीण, मानसा

Latest Crime News