A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ये कैसा प्यार! बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का चेहरा विस्फोटक से उड़ाया, दी दर्दनाक मौत

ये कैसा प्यार! बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का चेहरा विस्फोटक से उड़ाया, दी दर्दनाक मौत

कर्नाटक के मैसूर में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के मुंह में विस्फोटक पाउडर डालकर ब्लास्ट कर दिया, जिससे लड़की का चेहरा उड़ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Karnataka- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मैसूर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के मुंह में विस्फोटक पाउडर डालकर ब्लास्ट किया

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। भेर्या गांव के एक लॉज में प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रक्षिता की शादी एक प्रवासी मजदूर से हुई थी जो केरल में काम करता है। इसके बावजूद उसका आरोपी सिद्धराजु से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों एक लॉज में ठहरे थे, जहां किसी बात पर विवाद हो गया।

गुस्से में आरोपी ने रक्षिता के मुंह में विस्फोटक पाउडर डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी ने घटना को मोबाइल फोन के ब्लास्ट के रूप में दिखाने की कोशिश की। हालांकि, जब वह मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला विवाहित थी और उसके अपने रिश्तेदार से अवैध संबंध थे, जोकि उसका प्रेमी था। प्रेमी ने बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, जिसमें उसका मुंह विस्फोटक से उड़ा हुआ था।

जमीन पर भारी मात्रा में खून भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि लॉज में ठहरने के दौरान, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर कथित तौर पर उस व्यक्ति ने उसके मुंह में एक ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और विस्फोट कर दिया। घटना के बाद, आरोपी ने यह दावा करके दूसरों को गुमराह करने की कोशिश की कि महिला की मौत मोबाइल फोन फटने से हुई है। हालांकि, भागने की कोशिश करते समय उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Latest Crime News