1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दो लड़कों के साथ लॉज में गई 23 साल की युवती की बाथरूम में मिली लाश, मौके से दोनों साथी हुए फरार; उलझी मौत की गुत्थी

दो लड़कों के साथ लॉज में गई 23 साल की युवती की बाथरूम में मिली लाश, मौके से दोनों साथी हुए फरार; उलझी मौत की गुत्थी

हासन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक लॉज में 23 साल की युवती वर्षा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उसके साथ जो दो लड़के आए थे, वह मौके से फरार रहे हैं।

Hassan Woman Death- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT हासन में वर्षा की मौत की गुत्थी उलझ गई है।

कर्नाटक में हासन जिले में सनसनी फैलाने वाली वारदात हुई है। दरअसल, यहां के सकलेशपुरा तालुक के वलालाहल्ली टाउन के एक लॉज में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उसका शव लॉज के बाथरूम में मिला, जबकि उसके साथ आए दो युवक वहां से भाग गए। लॉज में 23 साल की इस युवती की मौत के हालात के रहस्य की गुत्थी अभी सुलझनी बाकी है।

लॉज में हुई वर्षा की मौत

पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के चिक्कबानावरा की रहने वाली 23 साल की वर्षा की मौत हासन जिले के सकलेशपुरा तालुक के वलालाहल्ली स्थित एक लॉज में हो गई। वारदात के बाद से वर्षा के साथ मौजूद रहे लड़कों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

2 युवकों के सात लॉज में किया था चेक-इन

खबर है कि वर्षा, 2 युवकों के साथ सकलेशपुरा, हासन गई थी। तीनों ने श्रीदेवू लॉज में चेक-इन किया था। सुबह होने पर युवती बाथरूम में मृत पाई गई और दोनों युवक वहां से गायब थे।

वर्षा की लाश लॉज में छोड़ फरार हुए लड़के

जानकारी के मुताबिक, युवती पिछले शुक्रवार को उन दो युवकों के साथ लॉज पहुंची थी। वर्षा की मौत के बाद से दोनों लड़के फरार हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ​​इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसकी मौत के लिए वे युवक जिम्मेदार थे। डिप्टी एसपी मालतेश ने लॉज का दौरा किया और जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि दोषी चाहे जो भी हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

फरार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल, मौके से फरार युवकों की तलाश की जा रही है। यह घटना सकलेशपुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई है। इससे पहले, मुंबई में बिना पूछे बैग छूने से टोका तो गुस्साए शख्स ने उसे पत्थर से मार-मारकर खून से लथपथ कर दिया था। बाद में ज्यादा चोट लगने की वजह से युवक की मौत हो गई थी। हैरान करने वाली बात ये थी इस वारदात से पहले दोनों में कोई विवाद या झगड़ा भी नहीं था। फिर भी इतनी बेरहमी से उसे मार डाला गया।

ये भी पढ़ें- 6 लोगों ने मिलकर सरेआम कर दी हिस्ट्रीशीटर नईम की हत्या, दरांती व चाकुओं से उतारा मौत की घाट, Video

Latest Crime News