1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति ने की स्कूल टीचर पत्नी की हत्या, वीडियो में दावा- घर छोड़ने के लिए मजबूर करती रही; किया सरेंडर

पति ने की स्कूल टीचर पत्नी की हत्या, वीडियो में दावा- घर छोड़ने के लिए मजबूर करती रही; किया सरेंडर

केरल के कोल्लम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर अपना गुनाह कबूल किया।

मृतक शालिनी और उसका आरोपी पति- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मृतक शालिनी और उसका आरोपी पति

केरल के कोल्लम जिले के पुनालुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर अपना गुनाह कबूल किया और फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

निजी स्कूल में शिक्षिका थी मृतका

मृतका की पहचान 39 वर्षीय शालिनी के रूप में हुई है, जो वलाकोड में एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। यह घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुई। उसके पति आइसेक ने उन पर हमला किया। हमले के बाद आइसेक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ढाई मिनट का लाइव वीडियो स्ट्रीम किया, जिसमें उसने शालिनी की हत्या की बात कबूल की।

वीडियो में आरोपी पति का दावा?

वीडियो में आइसेक ने आरोप लगाया कि शालिनी के कुछ अज्ञात लोगों के साथ संबंध थे और वह अपने बच्चों की उपेक्षा करती थी। उसने यह भी दावा किया कि शालिनी उसे अपना बनाया हुआ घर छोड़ने पर मजबूर कर रही थी।

लाइव वीडियो बना मौके से फरार हुआ

सूत्रों के अनुसार, वैवाहिक विवाद के चलते दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे। लाइव वीडियो करने के बाद आइसेक मौके से फरार हो गया, लेकिन सुबह करीब 9 बजे उसने पुनालुर पुलिस स्टेशन में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने शालिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुनालुर तालुक अस्पताल भेज दिया है और इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- 

'टीचर्स डे' मनाने गई बच्ची, स्कूल ने परिवार से कहा- बेहोश हो गई; अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा- मृतावस्था में आई

VIDEO: माया गैंग का 'माया भाई' मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, 'मौत' का टैटू थी पहचान

Latest Crime News