1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ड्रग मामले में आरोपी टीचर पर उसके पति ने चाकू से किया हमला, पुलिस स्टेशन में साइन करने आई थी महिला

ड्रग मामले में आरोपी टीचर पर उसके पति ने चाकू से किया हमला, पुलिस स्टेशन में साइन करने आई थी महिला

कोझिकोड में एक ड्रग मामले में आरोपी टीचर पर उसके पति ने चाकू से अटैक कर दिया। महिला, जब MDMA केस में अपनी जमानत की शर्तों के चलते पुलिस स्टेशन में साइन करने आई थी, तभी उसपर हमला हो गया।

Vadakara police station stabbing- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT ड्रग केस की आरोपी पर उसके पति ने चाकू से किया हमला।

केरल के कोझिकोड के वडकरा पुलिस स्टेशन में MDMA मामले की आरोपी पर उसके पति ने ही हमला कर दिया है। आज (शनिवार को) सुबह कोझिकोड के वडकरा पुलिस स्टेशन परिसर में MDMA मामले की आरोपी एक टीचर पर चाकू से हमला किया गया। घायल महिला, जिसकी पहचान कीर्तना के तौर पर हुई है, MDMA मामले में अपनी जमानत की शर्तों के तहत साइन करने के लिए पुलिस स्टेशन आई थी, तभी सुबह करीब 10 बजे उस पर हमला हुआ।

ड्रग मामले में आरोपी है टीचर

कीर्तना, पेराम्ब्रा के ब्लॉक रिसोर्स सेंटर यानी BRC में एक स्पेशलिस्ट कॉन्ट्रैक्ट टीचर थीं। उन्हें ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के बीच एक कड़ी के तौर पर काम करने के आरोप में MDMA मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद, उन्हें BRC में उनके टीचिंग पद से हटा दिया गया था।

इंदौर में 29 लाख की कोकीन के साथ पकड़ी गई थी महिला

इससे पहले, हाल ही में इंदौर में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब हुआ था। 29 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी महिला की पहचान इम्यूनल जॉय के तौर पर हुई थी, जो नाइजीरिया से बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। पुलिस टीम मुंबई से इंदौर तक फैले ड्रग नेटवर्क के कनेक्शन को खंगाल रही है।

रिकवर की गई थी 57.18 ग्राम कोकीन

तलाशी में महिला के बैग से एक ट्रांसपैरेंट थैली में 57.18 ग्राम कोकीन रिकवर की गई थी। पुलिस ने जब्त कोकीन का दाम करीब 29 लाख रुपये बताया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला इम्यूनल जॉय नाइजीरिया के लेगोस की रहने वाली है। फिलहाल, मुंबई के बांद्रा ईस्ट में रहती थी।

7 महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आई थी महिला

पड़ताल में सामने आया था कि आरोपी महिला 14 अगस्त, 2026 को नाइजीरिया से भारत 7 महीने के बिजनेस वीजा पर आई थी। पुलिस के मुताबिक, मुंबई में वह अपनी सिस्टर के साथ हेयर सैलून में काम कर रही थी। बाद में, पूछताछ में आरोपी महिला ने कथित रूप से सस्ती कीमत में कोकीन खरीदकर इंदौर में महंगे दाम पर बेचने और भारी मुनाफा कमाने की बात बताई थी।

ये भी पढ़ें- नोएडा की हाउसकीपिंग वर्कर निकली 'ड्रग सप्लायर', ट्रॉली बैग में भरकर लाई थी 8 किलो गांजा, एक हरकत ने खोली पोल

Latest Crime News