1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'तुम्हारी बेटी को मार दिया है, जो करना है कर लो', बेंगलुरु में मर्डर के बाद आरोपी ने फोन करके दी धमकी

'तुम्हारी बेटी को मार दिया है, जो करना है कर लो', बेंगलुरु में मर्डर के बाद आरोपी ने फोन करके दी धमकी

बेंगलुरु में एक युवती की उसी के परिचित युवक ने हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने युवती के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी भी दी। उसने कहा कि तुम्हारी बेटी को मार दिया है, जो करना है कर लो। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेंगलुरु में युवती की हत्या।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE बेंगलुरु में युवती की हत्या।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती की हत्या के बाद आरोपी ने खुद फोन करके उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। आरोपी ने परिजनों तो धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी को मार दिया है, जो करना है कर लो। परिजनों ने पुलिस ने मामले की शिकायत की। फिलहाल मृतका की पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवती आरोपी को पहले से जानती थी। हत्या से पहले उसने आरोपी के साथ अपनी फोटो मां को भेजी थी।

मृतक युवती ने थोड़ी देर पहले भेजी थी फोटो

दरअसल, शनिवार सुबह बेंगलुरु के तुलसीनगर में 22 साल की युवती की हत्या कर दी गई। पीड़िता की पहचान भवानी एस. के तौर पर हुई है। मृतक युवके के परिजनों के द्वारा ब्यादाराहल्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई। FIR के मुताबिक, यह घटना 13 जून की सुबह 7 बजे से 9:30 बजे के बीच की है। शिकायतकर्ता मृतक युवती के पिता श्रीनिवास एन. (52) ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7 बजे उनकी पत्नी ने फोन करके बताया कि भवानी (उनकी बेटी) ने WhatsApp पर एक लड़के के साथ अपनी फोटो भेजी। जब उन्होंने अपनी बेटी को फोन करने की कोशिश की, तो उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद उन्होंने आरोपी चंद्रशेखर को फोन किया, जिसने शुरू में कोई जवाब नहीं दिया।" 

पिता की शिकायत पर केस दर्ज

पिता ने बताया कि बाद में, चंद्रशेखर ने वापस फोन किया और कथित तौर पर कहा, "मैंने तुम्हारी बेटी को मार दिया है। जो चाहो कर लो।" उसने यह भी कहा कि वह खुद पुलिस को सूचना देगा। श्रीनिवास पुलिस के साथ सुबह करीब 9:30 बजे घर पहुंचे और भवानी को खून से लथपथ हालत में पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर पीड़िता का परिचित है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई थी और इसके पीछे निजी विवाद की आशंका है। फिलहाल ब्यादाराहल्ली पुलिस ने BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

बड़ा हादसा! कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

Latest Crime News