गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने साथ मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। मृतक की पहचान लिव-इन पार्टनर में युवक के बॉस के तौर पर हुई है। फिलहाल घटना के बाद से पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक, आरोपी युवक पर उसकी लिव-इन पार्टनर के साथ अपनी दोस्ती कराने का दवाब बना रहा था। इस वजह से वह पिछले कई दिनों से परेशान था। पुलिस के मुताबिक गुस्से में उन्होंने शख्स की हत्या कर दी। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
गुस्से में की हत्या
पुलिस के अनुसार, जिस कर्मचारी की हत्या की गयी है, मुख्य संदिग्ध उसी कंपनी में उसका जूनियर था। पुलिस के मुताबिक जूनियर शख्स ने गुस्से में आकर अपने ही बॉस की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि वह बार-बार उसकी ‘लिव-इन पार्टनर’ से दोस्ती करने की इच्छा जता रहा था। जिस कर्मचारी की हत्या की गई है, वह सोनपाल उत्तर प्रदेश के मथुरा का मूल निवासी था। मृतक गुरुग्राम के खोह गांव में किराएदार के रूप में रहता था और मानेसर के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुख्य संदिग्ध उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैमथल गांव के रहने वाले कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल (26) और कासगंज के प्रह्लादपुर गांव की रहने वाली उसकी लिव-इन पार्टनर भावना (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी भी आईएमटी मानेसर के सेक्टर 1 में स्थित एक आवास में साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (इनपुट- पीटीआई)
यह भी पढ़ें-
Red Fort Blast: जमीन के 40 फीट नीचे दहल गया लाल किला मेट्रो स्टेशन, सामने आया धमाके का नया VIDEO
क्या लाल किले के सामने उमर ने तैयार किया बम? फॉरेंसिक जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
Latest Crime News