मध्य प्रदेश: मुरैना में ऑनर किलिंग, पिता ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को चंबल नदी में फेंका
मध्य प्रदेश: मुरैना में ऑनर किलिंग, पिता ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को चंबल नदी में फेंका
Written By : Rituraj Tripathi
Published : Jun 18, 2023 11:53 pm IST,
Updated : Jun 19, 2023 12:00 am IST
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक पिता ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी और शव चंबल में फेंक दिया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Image Source : ANIशव नदी में फेंके
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी और शव चंबल में फेंक दिया। इस मामले में अंबाह SDPO का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, '3 जून को एक युवती की गुमशुदगी की सूचना दर्ज हुई और 4 जून को बल्लूपुरा में एक युवक की गुमशुदगी की सूचना दर्ज हुई। दोनों के हमउम्र होने की कारण पुलिस को संदेह हुआ और दोनों के कॉल डिटेल्स खंगाले गए तो दोनों के बीच प्रेम संबंध का पता चला। लड़की के पिता से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसके द्वारा अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर नदी में शव फेंका गया है।'
क्या है ऑनर किलिंग?
दरअसल जब किसी स्त्री या पुरुष की उसके परिजनों द्वारा परिवार की प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या कर दी जाती है तो इसे ऑनर किलिंग कहा जाता है। अक्सर प्रेम प्रसंगों में इस तरह की किलिंग ज्यादा सुनने में आती है।