1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी के चरित्र पर था शक, बेरहमी से कर दी हत्या, खुद भी फांसी पर लटका पति

पत्नी के चरित्र पर था शक, बेरहमी से कर दी हत्या, खुद भी फांसी पर लटका पति

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

वाशिम में दोहरे मौत से मची सनसनी।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वाशिम में दोहरे मौत से मची सनसनी।

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से दो मौतों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी है। पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। आइए जानते हैं इस पूरी वारदात के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला वाशिम जिले के मंगरुलपीर तालुका के पिंपरी बुज़ुर्ग गांव में सामने आया है। पिंपरी बुज़ुर्ग के रहने वाले गौतम वर (उम्र 52 साल) और उनकी पत्नी ज्योति वर (उम्र 45 साल) के बीच कल रात किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद गुस्से में आए गौतम वर ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार दरांती और लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या की

जानकारी के मुताबिक, पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद गौतम वर ने खुद भी घर के पास टीन की शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी की इस दोहरी मौत की इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

महाराष्ट्र के वाशिम में हत्या और आत्महत्या के इस सनसनीखेज मामले की जांच मंगरुलपीर पुलिस स्टेशन के थानेदार सुधाकर आडे और उनकी टीम कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक चार पंक्तियों की चिट्ठी बरामद की है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। (रिपोर्ट: इमरान)

ये भी पढे़ें- वाराणसी में गैंगरेप, 9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, पीड़िता की मां ने बात करने से किया इनकार

अलीगढ़: बेटी की शादी से पहले सास दामाद संग फरार, लाखों की नकदी और ज्वेलरी लेकर भागी

Latest Crime News