A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सिगरेट पीने के बहाने दोस्त को बुलाया, फिर चाकू मारकर की हत्या; जानें क्या थी वजह

सिगरेट पीने के बहाने दोस्त को बुलाया, फिर चाकू मारकर की हत्या; जानें क्या थी वजह

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। युवक ने सिगरेट पीने के बहाने अपने दोस्त को बुलाय और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर दोस्ती की हत्या।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर दोस्ती की हत्या।

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने से बुलाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक बार-बार उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार इसे लेकर मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। 

छेड़छाड़ से मना करने पर हुआ विवाद

दरअसल, पूरा मामला सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां डोमरिया गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू से हमला करके हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को हत्या की घटना सामने आई। यहां आरोपी ने करम चंद बिंद पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था और इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। 

सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर की हत्या

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छेड़छाड़ करने से मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। पूरी घटना के पीछे नाराजगी की यही मुख्य वजह रही। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने आगे बताया कि गुरुवार की रात को आरोपी ने सिगरेट पीने के बहाने अपने दोस्त को बुलाया था। इसके बाद उसने वहीं पर चाकू से हमला करके अपने दोस्त की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

हाथ में पिस्टल.. खतरनाक इरादे.. कौन है लेडी डॉन जिकरा? सीलमपुर कुणाल मर्डर केस में आ रहा नाम

'शादी का वादा करके महिला संग किया दुष्कर्म', नोएडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Latest Crime News