1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. साली ने शादी से इनकार किया तो कातिल बन गया देवर, भाभी की गला रेतकर की हत्या

साली ने शादी से इनकार किया तो कातिल बन गया देवर, भाभी की गला रेतकर की हत्या

मथुरा में एक शख्स ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। दरअसल, भाभी की बहन ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह भाभी से रंजिश रखने लगा था।

देवर ने की भाभी की हत्या। - India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE देवर ने की भाभी की हत्या।

मथुरा: यूपी के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नौहझील इलाके के एक गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद का गला काटने की भी कोशिश की। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यह घटना बाघई कटैलिया गांव की है। यहां रविवार सुबह दीपक (23) नाम के एक युवक ने अपनी भाभी करिश्मा (20) की गला काटकर हत्या कर दी। उसने ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया। हालांकि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

सामूहिक विवाद में पसंद आई थी भाभी की बहन

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि करिश्मा की शादी दीपक के बड़े भाई प्रमोद से चार महीने पहले ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी। उस कार्यक्रम में दीपक भी गया था। दूसरी तरफ करिश्मा की बहन भी इस शादी में मौजूद थी। करिश्मा ने तो प्रमोद को पसंद कर लिया था, लेकिन उसकी बहन ने दीपक को नकार दिया था। दीपक को इसी बात की टीस थी और वह अपनी भाभी से रंजिश रखने लगा। 

शादी से इनकार करने पर भाभी का रेता गला

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, "रविवार सुबह वह किसी बात पर अपनी भाभी से नाराज हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया। उसे तड़पता देख वह भी डर गया और उसने ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया।" अधिकारी ने बताया कि परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। थोड़ी ही देर बाद करिश्मा की मृत्यु हो गई। दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को सुबूत मिटाने के प्रयास करने के प्रमाण मिले है। कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर हत्या तथा सुबूत मिटाने के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु: डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में बस से भिड़ी कार, सभी 5 की हुई मौत

Latest Crime News