1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के केशव पुरम में प्रेमी ने प्रेमिका को गोलियों से भून डाला, खून से लथपथ शव बरामद

दिल्ली के केशव पुरम में प्रेमी ने प्रेमिका को गोलियों से भून डाला, खून से लथपथ शव बरामद

दिल्ली के केशव पुरम इलाके में गोलियों की आवाज से सनसनी मच गई। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद किया।

केशव नगर में युवती की हत्या से सनसनी- India TV Hindi
केशव नगर में युवती की हत्या से सनसनी

दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक युवती की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवती का खून से लथपथ शव बरामद किया है। पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें दिल्ली के केशव पुरम स्थित शांति नगर की बिल्डिंग नंबर 1860/139 में एक युवती की हत्या की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान, बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल पर बने एक कमरे में युवती का शव खून से लथपथ हालत में मिला; उसके सिर पर गोली लगने का निशान था।

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी
मृतका की पहचान दिल्ली के आज़ादपुर निवासी कैलाश की बेटी ज्योति (20 वर्ष) के तौर पर हुई। वह उस बिल्डिंग में दिन के समय केयरटेकर का काम करती थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि उसी बिल्डिंग में रात के समय केयरटेकर का काम करने वाला सौरभ, कथित तौर पर मृतका के साथ रिलेशनशिप में था। जहां लड़की की हत्या हुई है उस फ्लोर पर सिर्फ 8-10 कुत्ते रहते थे। लड़की कुत्तों के लिए  खाना बनाने का काम करती थी। उसका फ्रेंड यहां चौकीदार काम का करता था। उसी ने गोली मारी है।

बहस के बाद मार दी गोली
पुलिस को शक है कि किसी निजी मामले को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी और बहस के बाद, आरोपी सौरभ ने कथित तौर पर ज्योति के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

भारत नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या 
वहीं, इससे पहले आज के ही दिन भारत नगर इलाके में एक पार्क में बैठे युवक और युवती पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, तड़पते हुए आखिरी पलों को कैमरे में भी किया कैद

Latest Crime News