A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पुणे में सड़क किनारे मना रहे थे भतीजी का बर्थडे, विवाद के बाद फायरिंग में मेहमान को लगी गोली, हो गई मौत

पुणे में सड़क किनारे मना रहे थे भतीजी का बर्थडे, विवाद के बाद फायरिंग में मेहमान को लगी गोली, हो गई मौत

पुणे से सटे देहू रोड इलाके से एक दिल को दहलाने वाली वारदात सामने आई है जहां बर्थडे पार्टी के दौरान हुई अनबन को लेकर अंधाधुंध गोली चली हैं। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के पुणे में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे जन्मदिन समारोह मनाने को लेकर हुई लड़ाई में एक 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना गुरुवार देर रात को पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में देहू मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार, तीन से चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर एक सड़क पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता नंदकिशोर यादव की भतीजी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। आरोपियों ने उन लोगों से जानना चाहा कि सार्वजनिक स्थल पर जन्मदिन समारोह क्यों मनाया जा रहा।

देहू मार्ग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब नंदकिशोर यादव ने उन्हें जाने के लिए कहा, तो आरोपियों में से एक ने उनके चेहरे पर कुर्सी से वार किया। इसके बाद यादव के दोस्त विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी बीच-बचाव करने के लिए आगे आए। आरोपियों में से एक ने गोली चला दी, जिससे रेड्डी घायल हो गए।’’ घटना के बाद अफरातफरी मच गई। रेड्डी को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और जांच जारी है।’’

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई या फिर यह सिर्फ मौके पर हुआ विवाद था। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

नग्न कर प्राइवेट पार्ट्स से लटका दिए डम्बल, रैगिंग की खौफनाक कहानी सुन कांप उठेगी रूह

25 रुपये की गरम पकौड़ी मांगने पर कर दी हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा; जानें पूरा मामला

Latest Crime News