A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 10 रुपये के लिए पिता की हत्या, कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा; बेटे की हैवानियत देख पुलिस भी हैरान

10 रुपये के लिए पिता की हत्या, कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा; बेटे की हैवानियत देख पुलिस भी हैरान

क्या वाकई हमारा समाज इस हद तक गिर गया है? महज 10 रुपये के लिए एक बेटे ने अपने 70 साल के पिता का सिर काट दिया क्योंकि उन्होंने पैसे देने से उसे मना कर दिया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी है, जहां 40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 साल के पिता की हत्या कर दी, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने उसे गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद बेटा अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने चला गया और सरेंडर कर दिया।

बेटे और माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हत्या

घटना मंगलवार की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मयूरभंज के चंदुआ गांव में आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपने 70 वर्षीय पिता का सिर काट दिया, जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी मां मौके से फरार हो गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ये हत्या की गई।’’

डरकर मौके से भाग गई मां

मृतक की पहचान बैधार सिंह के रूप में हुई है। बारीपदा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया, ‘‘एक मामूली सी बात पर हत्या की गई। आरोपी तब नाराज हो गया जब उसके पिता ने गुटखे के लिए 10 रुपये देने से इनकार कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और जांच जारी है।

घटना के समय आरोपी की मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन पति की हत्या होते देख वह डरकर मौके से भाग गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। घटना के बारे में सुनकर हर कोई सन्न हो जा रहा है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

21 साल के बेटे ने मां-पिता और 25 साल की बहन की हत्या की, पत्थर से किया था हमला, मचा हड़कंप

पहले चचेरे भाई के साथ करवाई अश्लील हरकत, फिर चाकू की नोक पर युवती के साथ बारी-बारी से किया रेप

Latest Crime News